Home Punjab>Rupnagar पंजाब : फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
एक पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 2 मोटरसाइकिल बरामद 
गुरदासपुर : थाना घुमान की पुलिस ने  गांव माड़ी टांडा में एक घर के गेट पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले 5 लोगों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैमुअल मसीह और संदीप सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों से एक रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है।

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ ने बताया कि एसएसपी बटाला मैडम अश्वनी गोटियाल जी के सख्त आदेशों के तहत अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पांच में से 2 आरोपी सैमुअल मसीह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।
घुमान पुलिस स्टेशन के SHO बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि बाकी 3 आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here