Home Punjab>Rupnagar पंजाबः अकाली दल ने काहलों पर लिया बड़ा एक्शन

पंजाबः अकाली दल ने काहलों पर लिया बड़ा एक्शन

0

गुरदासपुरः अकाली दल ने विधानसभा हल्का डेरा बाबा नानक से 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अकाली नेता रविकरण सिंह काहलों को पार्टी से निकाल दिया है। जिसकी जानकारी गुरदासपुर लोकसभा हल्के से अकाली दल के उम्मीदवार डाक्टर दलजीत सिंह चीमा ने अपने फेसबुक पर मैसेज डालकर दी है। डॉक्टर चीमा ने बताया कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की पीठ में छूरा मारने के आरोपों के तहत रविकरण की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।

गौरतलब है कि रविकरण सिंह काहलों अकाली सरकार में कई उच्च पदों पर रहे स्वर्गीय निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं। वैसे तो पिछले कई दिनों से उनकी पार्टी छोड़ने की बातें चल रही थी, जिसे काहलों लगातार नाकार रहे थे। अब जबकि पार्टी द्वारा काहलों को पार्टी से निकाल दिया गया है तो कल कादियां में आप की रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आप में शामिल होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here