Home Punjab>Rupnagar पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता को सीएम मान ने किया आप में शामिल

पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता को सीएम मान ने किया आप में शामिल

0

गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों से पहले आप पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सीएम भगवंत मान की मौजूगदी में भाजपा के सीनियर नेता स्वर्ण सलारिया आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। सलारियां का आप पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए झटका भी माना जा रहा है। क्योंकि वह काफी समय से इलाके में सक्रिय थे। वहीं, बीजेपी के स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर रह चुके हैं। इसके अलावा गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

वहीं, वह स्वतंत्रता सेनानी निधन सिंह सलारिया के बेटे हैं। हालांकि इस बार वह काफी समय से शांत थे। स्वर्ण सलारिया को इस बार भाजपा की की तरफ से टिकट नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि 13 अप्रैल तक साफ कर देंगे कि उनका राजनीतिक करियर क्या होगा। हालांकि इसके बाद वह शांत बने हुए थे। बीच में यह भी चर्चा चली थी कि वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

सलारिया ने साल 2017 में गुरदासपुर के भाजपा सांसद विनोद खन्ना की मौत के बाद लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था। उन्हें उस समय सुनील जाखड़ ने करारी शिकस्त दी थी। उस समय सुनील जाखड़ कांग्रेस के नेता थे। वहीं, इस बार टिकट न मिलने से सलारिया नाराज थे। उनका कहना था कि वह गत 20 सालों से इलाके में सक्रिय है। वहीं, उन्होंने दावा किया था कि वह 2.50 लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here