Home Punjab>Rupnagar पंजाबः फाइनेंस दफ्तर में चली गोलियां

पंजाबः फाइनेंस दफ्तर में चली गोलियां

0

कुछ दिन पहले मांगी गई थी 50 लाख फिरौती

बटालाः पंजाब में गोलियां चलने का मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।  वहीं देर रात बटाला के बंद पड़े फाइनेंस दफ्तर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को सुबह कार्यालय खोलने पर हुई। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब फाइनेंस कंपनी के मालिक हनी अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज जब हमारे कर्मचारियों ने सुबह ऑफिस खोला तो  अंदर लगे हुए टफन शीशे, 5 गोलियां चलाई हुई थी। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने मौका देखा और गोलियों के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here