Home Punjab>Rupnagar पंजाब : कार सवार लुटेरों ने गाड़ी की चोरी, देखें CCTV

पंजाब : कार सवार लुटेरों ने गाड़ी की चोरी, देखें CCTV

0

बटाला : चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। बीती रात लुटेरों ने बटाला की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

साहिब सिंह ने बताया कि रात के करीब 12:30 बजे लुटेरे कार में सवार होकर आए थे। लुटेरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी देखकर मामला दर्ज कर रहे हैं, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here