Home Punjab>Rupnagar पंजाब : युवक का खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में श’व, देखें वीडियो

पंजाब : युवक का खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में श’व, देखें वीडियो

0

गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप सिंह उर्फ शेरा निवासी डेरा बाबा नानक के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बीती रात मृतक का शव गांव नानोके के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

इस मामले में मृतक की सास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सिविल वर्दी में कुछ कर्माचारी मृतक संदीप सिंह को घर से ले गए और कहा कि किसी मामले में पूछताछ करनी है।

उसके बाद संदीप अपने घर पर फोन पर बात करता रहा। लेकिन कल रात अचानक संदीप की मौत की खबर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोंप दिया है। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here