Home Punjab>Rupnagar पंजाब : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

पंजाब : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

0

बटाला : मामला हसनपुरा गांव से सामने आया है, जहां गांव के ही विक्की नाम के युवक ने 9 अन्य युवकों के साथ मिलकर दीपक नाम के युवक के घर पर देर रात तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित की चार बहनें और एक विधवा मां हैं। पीड़िता पुलिस से न्याय की मांग कर रही है। पीड़ित की मां और बहन ने बताया कि 3 साल पहले विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर पास के रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए थे। जिसके बाद इस मामले में राजीनामा हो गया था।

देर रात फिर विक्की ने अपने 8 से 9 साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर हमारे घर में घुस आया और मुझे और घर पर मौजूद मेरी बेटियों को धमकी दी कि शिकायत वापस ले लो अन्यथा नहीं तो अगली बार अब नंबर आपका होगा। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि हम घर पर अकेले हैं, हमारे भाई का इलाज बटाला के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, हमारे पेपर चल रहे है। हमारा घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हमने इसकी शिकायत भी की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है, एमएलआर अस्पताल से मिल गई है और उचित कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here