Home Punjab>Rupnagar पंजाब : ऑटो और इनोवा कार की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : ऑटो और इनोवा कार की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

0

रोपड़ :  तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होने का मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला रोपड़ से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास इनोवा कार और ऑटो की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिससे 6 लोग घायल हो गए। ये लोग ऑटो में सवार होकर रोपड़ के गांव हवेली से रेलवे स्टेशन जा रहे थे और जब ऑटो रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचा, तभी इनोवा कार टकरा गई।

जिसके बाद ऑटो पलट गया और ऑटों में बैठी सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। उन सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार कर उन्हें भेज दिया गया। जबकि 4 लोगों को गंभीर चोटें आईं है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here