Home Punjab>Rupnagar पंजाब : महिला से छेड़खानी के बाद पति पर किया हमला, देखें वीडियो

पंजाब : महिला से छेड़खानी के बाद पति पर किया हमला, देखें वीडियो

0

गुरदासपुर : गोबिंद नगर में किराना की दुकान पर बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए महिला का पति घर में घुसा तो हमलावरों ने घर में घुसकर पिटाई की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस स्टेशन सिटी गुरदासपुर में शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।  राजा सिंह ने बताया कि उसकी गोविंद नगर में किराना की दुकान है। दुकान पर उसकी पत्नी बैठी हुई थी, तभी कुछ युवक दुकान पर आए और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। राजा सिंह की पत्नी ने युवकों का विरोध किया। लेकिन फिर भी शरारती तत्व नहीं माने। इस दौरान ही राजा सिंह दुकान पर पहुंच गया और छेड़छाड़ का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने लाठी डंडे से राजा सिंह के ऊपर हमला बोल दिया।

राजा सिंह के मुताबिक वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा के पास के एक घर में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और राजा सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजा सिंह के मुताबिक हमलावर युवक नशे में थे। राजा सिंह की पत्नी ने अन्य राहगीरों की मदद से उसकी जान बचाई और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। राजा सिंह ने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ थाना सिटी प्रभारी को भी दिया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर हमें न्याय दिलाएं। इस सबंध में थाना प्रभारी हर संदीप सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here