Home Punjab>Rupnagar पंजाब : गन प्वाइंट पर ज्वैलरी शॉप में लूट, देखें CCTV

पंजाब : गन प्वाइंट पर ज्वैलरी शॉप में लूट, देखें CCTV

0

13 तोले सोना और नगदी ले फरार

बटाला : लुटेरों ने गन प्वाइंट पर मान नगर में ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े लुटेरों ने बब्बर ज्वैलर की शॉप में गन प्वाइंट पर लूट की। लुटेरे 13 तोला सोना और 5 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस टीम की ओर से जांच शुरू कर दी गई है, आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

वहीं बब्बर ज्वैलर के मालिक ने बताया कि दोपहर को निहंग सिंह के बाणे में मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लोग दुकान पर आए। उनमें से एक ने रिवॉल्वर निकाल ली और दूसरे ने धारदार हथियार से 13 तोला सोना जो कि करीब साढ़े सात लाख कीमत का है और पांच हजार नकदी लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित मालिक न्याय की गुहार लगाई है। वहीं डीएसपी आजाद दविंदर सिंह ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बयान दर्ज कर लिए गए है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here