Home Punjab>Rupnagar पंजाब : ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

रोपड़ : ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। शहर से सटे गांव मलिकपुर फ्लाईओवर के पास क्लिंकर ले जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार चालक प्रेम लाल पुत्र चमन लाल निवासी बिलासपुर ट्रक नंबर एच.पी एक 5476 क्लिंकर को दरलाघाट से अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दबुर्जी ले जा रहा था।

जब वह मलिकपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here