Home Punjab>Rupnagar पंजाबः इस इलाके में NIA ने की कार्रवाई, 2 प्रॉपर्टियों को किया सील, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में NIA ने की कार्रवाई, 2 प्रॉपर्टियों को किया सील, देखें वीडियो

0

गुरदसासपुरः एनआईए टीम ने कॉमरेड बलविंदर सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में नामजद आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​बाबा पु्तर गुरमीत सिंह की जमीन को स्पेशल एनआईए कोर्ट मोहाली द्वारा जारी आदेश दिनांक 14,3,2024 के तहत यूएपीए की धारा 33 एक के तहत कुर्क कर लिया है। इसी प्रकार, गांव सलेमपुर अराया में 2 कनाल 7 सरसाई भूमि को भी यूएपीए की धारा 33 एक के तहत कुर्क किया गया है। जिसकी जानकारी रोशन लाल कानगो गुरदासपुर और मंजीत सिंह पटवारी ने दी है। उन्होंने कहा कि एनआईए के द्वारा गुरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की गांव पीराबाग में 9 मरले जमीन और सलेमपुर गांव में कुल 2 कनाल और 7 सरसाई जमीन कानूनी कार्रवाई के तहत जब्त कर ली है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here