Home Punjab>Rupnagar पंजाबः अब इस जगह भगवान शिव की मूर्ति को शरारती अनंसर ने किया खंडित, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः अब इस जगह भगवान शिव की मूर्ति को शरारती अनंसर ने किया खंडित, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

श्री आनंदपुर साहिब/संदीप कुमारः रोपड़ बाजार मेन के पास एक व्यक्ति द्वारा भगवान शिव की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर अन्य व्यक्ति ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया और व्यक्ति को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि मूर्ति तोड़ने वाला शख्स बाजार में फलों की रेहड़ी लगाता है और उसने जानबूझकर अपनी रेहड़ी पर रखी भगवान शिव की मूर्ति को बहुत बुरी तरह से खंडित कर रखा हुआ था।

इसके घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया। जहां उन्होंने धरना लगाकर प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ सिटी ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपी से पूछताछ दौरान इस घटना को लेकर अन्य खुलासे हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here