Home Punjab>Rupnagar पंजाब : सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

पंजाब : सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

0
पंजाब :  सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

गुरदासपुर : सिविल अस्पताल में देर रात इलाज के लिए दाखिल एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने अस्पताल के अंदर घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पुलिस के सामने यह गुंडागर्दी का नाच हुआ है और तेजधार हथियार चलाए गए।

एक पक्ष के घायल जगजीत सिंह और मामले की जांच कर रहे सिटी थाने के SHO ने बताया कि एक पक्ष का संबंध गांव दामुड़ी से संबंधित है और दूसरे पक्ष गांव खोखर राजपूतां के साथ संबंधित है। दोनों पक्षों के दोनों बेटे विदेश में रहते हैं और विदेश में ही दोनों बेटों के बीच पैसों का लेन देन है।

इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और देर रात दूसरे पक्ष ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here