Home Punjab>Rupnagar पंजाब : लुटेरों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0

बटाला : देर रात लुटेरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण कॉलोनी में लुटेरों एक घर में घुस गए और घर के मालिक को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। पुलिस की जांच में सीसीटीवी भी सामने आया। घर के मालिक परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के करीब 2 बजे थे, मेरी बेटी पढ़ रही थी तभी एक लुटेरे ने हमारे घर की दीवार तोड़ने की कोशिश की और मैंने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जिसके बाद लुटेरे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे से वह घायल हो गया।

जब उन्होंने शोर मचाया तो दोनों लुटेरे भाग गए। उन्होंने कहा कि घर के एक तरफ बटाला के विधायक का घर है और दूसरी तरफ पार्षद का घर है। यह एक पॉश इलाका है फिर भी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने माौके पर पहुंच कर सीसीसीवी चैक कर रहे है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here