Home Punjab>Rupnagar पंजाबः महिला के टोपस छीनकर भाग रहे लुटेरे काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखे वीडियो

पंजाबः महिला के टोपस छीनकर भाग रहे लुटेरे काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखे वीडियो

0

गुरदासपुरः बटाला के कपूरी गेट के पास लुटेरों ने राज रानी नाम की महिला को लुटेरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए राज रानी बताया कि वह सामान लेकर घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर दो लुटेरे आए और जबरन उसके कानों से सोने के टोपस उतार लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान जैसे ही लुटेरे भागने लगे महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद महिला का शोर सुनकर सामने से एक्टिवा पर आ रहे 2 युवकों ने लुटेरों को काबू कर लिया।

इस दौरान एक लुटेरा मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे लुटेरे की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि पैदल जा रही महिला को बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बनाते हुए उसके कान से टोपस छीन लिए थे। लोगों ने लुटेरे की छित्तर परेड कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here