Home Punjab>Rupnagar पंजाबः SDM की कार्रवाई, OECC IELTS सेंटर किया सील 

पंजाबः SDM की कार्रवाई, OECC IELTS सेंटर किया सील 

0

नवांशहरः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में लाइसेंस की सूचना न देने पर डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार ओवरसीज एजुकेशन एंड करियर कंसल्टेंट (ओईसीसी) नवांशहर आईलेट्स सेंटर को सील कर दिया गया है। मामले की जानकारी एसडीएम डाॅ. अक्षिता गुप्ता ने उक्त सेंटर को सील करने की दी है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि लाइसेंस लुधियाना की फर्म का था। इस ब्रांच ने दफ्तर डिप्टी कमिश्नर को कोई जानकारी नहीं दी है उन्होंने अन्य सेंटर से अपील की है कि यदि कोई फर्म फर्जी लाइसेंस के जरिए सेंटर चला रही है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here