Home Punjab>Rupnagar पंजाब : 2 पक्षों की लड़ाई में चले धारदार हथियार, देखें वीडियो

पंजाब : 2 पक्षों की लड़ाई में चले धारदार हथियार, देखें वीडियो

0

बटाला : गोंसपुरा में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। पास के घर का एक व्यक्ति लड़ाई छुड़वाने के लिए बाहर गया तो हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। घायल व्यक्ति और उसकी पत्नी ने बताया कि उनके घर के पास 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। कारण तो पता नहीं चला, लेकिन जब उन्होंने झगड़ा रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के हाथों में धारदार हथियार थे, जिससे वह घायल हो गए।

जानकारी देते हुए  डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास एक घायल व्यक्ति आया है। जिस पर धारदार हथियार से हमला किया है और हम उसका इलाज कर रहे है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि कंट्रोल नंबर पर कॉल आई थी कि गौंसपुरा में 2 पक्षों के बीच विवाद है और हम बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here