Home Punjab>Rupnagar पंजाबः सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

पंजाबः सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

0

रोपड़ः सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद जाहां आप कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी शुशील रिंकू के बीजेपी में शामिल होने की आलोचना करते हुए कहा कि साइकिल में भी कोई स्टैंड होता है, लेकिन रिंकू के पास तो अपना कोई स्टैंड ही नहीं है। 

बताया कि एक नेता का कार्य समाज का मार्गदर्शन करना होता है, लेकिन रिंकू जैसा नेता क्या करेगा, जो बार-बार पार्टियां बदलता है अपने राजनीतिक फायदे के लिए समाज का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने जालंधर में रिंकू के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कहा कि जब रिंकू कांग्रेस छोड़कर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, तब तो आप सब उसे देशभक्त बता रहे थे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here