Home Punjab>Rupnagar पंजाब : स्टील इंडस्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

पंजाब : स्टील इंडस्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

0

बटाला : स्टील इंडस्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है। अमृतसर रोड पर स्थित स्वाति स्टील इंडस्ट्री के अंदर अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़कती चली गई और इंडस्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में फैक्ट्री में रखा सामान नष्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्री के अंदर रखे तेल के टैंकर में 6 हजार लीटर तेल था।

जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here