Home Punjab>Rupnagar Punjab: इलाके में नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला, चोरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

Punjab: इलाके में नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला, चोरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

0

गुरदासपुरः शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। बेरिया मोहल्ले में बीते दिन सब्जी मंडी में काम करते नौजवान गगन गलोपिया का 2 नकाबपोश लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए। जिसकी सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं आज फिर से बेरिया मोहल्ले में स्पलेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां आज फिर 2 नकाबपोश लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी आज फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि घर के बाहर खड़े बाइक को नाकाबपोश लुटेरे लेकर फरार हो गए। लोगों का कहना हैकि लगातार हो रही वारदातों से ऐसा लग रहा है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराते हुए मोटरसाइकिल ढूंढ कर देने की बात कही है। लगातार 2 दिन में हुई 2 वारदातों ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए है। हाल ही में सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों से मीटिंग करके उन्हें क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने की बात कही थी और 2 घंटे लोगों की समस्या सुनने के लिए कहा था। लेकिन लगातार हो रही वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here