


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति चर्चा में है। बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी में एक कलाकार ने 156 ग्राम सोने की मूर्ति बनाई है। इस सोने की मूर्ति का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से भी ज्यादा है। PM मोदी की सोने की मूर्ति का वीडियो दो दिन पहले हुई बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी का है। मोदी की सोने की मूर्ति घूमती हुई दिख रही है। इसके नीचे मूर्ति का वजन 156 ग्राम लिखा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम सोने में इतनी खूबसूरत मूर्ति बनाना कलाकार की कलाकारी है। हालांकि कलाकार के नाम की जानकारी वायरल वीडियो में नहीं दी गई है।

सुल्तानपुर लोधी। शहर के प्रचीन ऐतिहासिक मंदिर सिंह भवानी के समीप गांव टिब्बा निवासी अमरीक सिंह द्वारा खड़ी की गई कार को संदिग्ध अवस्था में आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। पता चला है कि गाड़ी का मालिक परिवार के साथ इस कार को पार्किंग में खड़ा कर बजार से खरीदारी करने गया हुआ था कि इसी दोरान कुछ मिंटो में जब वह बापस आया तो उसकी गाड़ी के फ्रंट हिस्से में लगी आग के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक निकली लपटे गंभीर चिंता का विषय थी इसी लिए तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया।सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये फोन उनके नागपुर स्थित कार्यालय में आया। फोन आने के तुरंत बार उनके स्टॉफ ने महाराष्ट्र पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिस पर कई टीमें आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी के ऑफिस में पहला फोन 11:29 बजे आया। इसके कुछ ही देर बाद 11:35 बजे धमकी देने वाले ने दोबारा से फोन किया। इस पर तुरंत पुलिस को सारी जानकारी दी गई। महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। मामले में डीसीपी नागपुर राहुल मदाने ने कहा कि तीन फोन कॉल थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक एनालिसिस चल रहा है। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया। उनके जहां-जहां कार्यक्रम हैं, वहां पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड का चलन देश के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी बढ़ा है। अगर आप क्रेडिट कार्ड को समझदारी से इस्तेमाल करते हैं तो यह पैसे बचाने में मददगार होते हैं। हालांकि, इन क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ चार्जेज हैं जो बहुत अधिक हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इन चार्जेज के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
– कैश एडवांस फीस : क्रेडिट कार्ड से कैश की निकासी को कैश एडवांस कहा जाता है। कई बार जल्दबाजी में डेबिट कार्ड की बजाय क्रेडिट कार्ड से भी कैश निकालने की गलती हो जाती है। क्रेडिट कार्ड कंपनियां यूजर को एटीएम मशीन से कैश निकालने की अनुमति देती है, लेकिन इस पर ब्याज ज्यादा लगता है। कैश एडवांस पर इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड का कोई लाभ नहीं मिलता यानी आपको शॉपिंग के बाद जो इंटरेस्ट फ्री ग्रेस पीरियड मिलता है, वो इसमें नहीं मिलता। इस तरह से क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।
– लेट पेमेंट फीस : लेट पेमेंट फीस आमतौर पर आपकी बकाया राशि पर तब लगाया जाता है जब ड्यू डेट तक मिनिमम का भुगतान नहीं किया जाता है। बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां आमतौर पर बकाया राशि के आधार पर लेट पेमेंट फीस वसूलते हैं। बिल की राशि जितनी अधिक होगी उतना ही अधिक लेट फीस होगी।
– एनुअल मेंटेनेंस चार्ज: एनुअल मेंटेनेंस फीस वह चार्ज होता है जिसे आप क्रेडिट कार्ड कंपनियों को अपना अकाउंट मेंटेन करने के लिए देते हैं। यह फीस साल में एक बार ली जाती है। अलग-अलग कार्ड पर यह फीस अलग-अलग होती है।
– कैश प्रोसेसिंग फीस : जब आप अपना क्रेडिट कार्ड पेमेंट कैश नकद में करते हैं तो सामान्यतया कैश प्रोसेसिंग फीस लिया जाता है. बैंक आपको नेट बैंकिंग, चेक भुगतान और मोबाइल बैंकिंग जैसे अन्य माध्यमों से भी पेमेंट करने की अनुमति देते हैं जिसमें कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाता।
– रिवॉर्ड रिडेम्पशन फीस : क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट देने का मकसद क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए ग्राहक को प्रोत्साहित करना है। बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम की अलग-अलग सुविधा देता है। एक बार जब आपके पास रिवॉर्ड प्वाइंट जमा हो जाते हैं तो आप बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा के हिसाब से इसी रिडीम कर सकते हैं। लेकिन कई बैक रिवॉर्ड को रिडीम करने के लिए चार्ज लेते हैं।

जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह निधन हो गया, वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक संतोख सिंह का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ।
संतोख सिंह चौधरी के निवास स्थान पर राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी साथ मे पहुंचे और उन्होंने परिवार के साथ बैठ दुख की घड़ी को साझा किया। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस की सारी लीडरशिप में प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रधान राजा वडिंग, सुशील कुमार रिंकू, तेजेंद्र बिट्टू, सुरेंद्र चौधरी और भी कई लीडर पहुंचे हुए हैं।

रोपड़ वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने आनंदपुर साहिब के पास तड़के करीब 3 बजे एक भौंकने वाले हिरण का शिकार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। संदिग्धों में चंडीगढ़ के सेक्टर 9 निवासी अंगद सिंह और पटियाला के एक शिकारी बलराज घुम्मन शामिल हैं। मंडल वन अधिकारी कुलराज सिंह ने कहा कि पिछले पखवाड़े के दौरान दो तेंदुओं के शिकार में उनकी संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए उनकी दो बंदूकों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

नई दिल्ली: दिल्ली से एक खबर सामने आ रही है जहां शुक्रवार को दोस्तों से झगड़े के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तारावटी अस्पताल के पास मंडावली हाई निवासी टीटू के रूप में हुई है, जो पहले हत्या और लूट के मामलों में शामिल था।
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कहा, ”टीटू का श्रीराम चौक के पास मजबूर नगर कैंप के पीछे पार्क में अपने तीन दोस्तों के साथ कथित तौर पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में दाखिल है। इस संबंधित जानकारी खुद अफसाना खान ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें सांझा करके दी है।

अफसाना खान पहली तस्वीर में अस्पताल के बैड पर लेटी नजर आ रही है। तस्वीर में अस्पताल का नाम भी दिख रहा है। एमकेयर अस्पताल, जीरकपुर से सांझी की इस तस्वीर के साथ अफसाना खान ने ‘Not Well’ लिखा है।
दूसरी तस्वीर अफसाना खान ने अपने हाथ की सांझी की है, जिसमें उसके हाथ पर गलूकोज के लिए सूई लगी नजर आ रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि अफसाना खान को क्या हुआ।

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे पेशाब करने पर अज्ञात बाइक सवारों ने युवक के गुप्तांग पर गोली मार दी, जिससे वह उसी वक्त जमीन पर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल भर्ती कराया।
बता दें कि मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र के माली नगला का है। जहां बीती देर रात पेशाब कर रहे युवक को अज्ञात बाइक सवारों के द्वारा गोली मार दी गई। गोली युवक के गुप्तांग पर लगी, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे घायल युवक के भाई दिवाकर ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद जे एन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि वह माली नगला में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां उसको पेशाब लगा तो वह पेशाब करने के लिए बाहर आया और जैसे ही वह पेशाब कर रहा था तभी वहां पर बाइक पर सवार अज्ञात 2 लोग आए और आते ही उनके द्वारा उसको गोली मार दी गई जो कि उसके गुप्तांग पर लगी।
वहीं, मलखान सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर सचिन वर्मा के द्वारा बताया गया कि पुलिस की गैरमौजूदगी में एक घायल युवक उपचार के लिए इमरजेंसी आया था जिस के गुप्तांग पर गंभीर चोट थी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही इस मामले से इलाका पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।