Blog

  • इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में बारुनी 98.6 % अंक लेकर रही प्रथम : 103 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल

    इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में बारुनी 98.6 % अंक लेकर रही प्रथम : 103 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल

    जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड ने 2022-23 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 24 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 103 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक व 209 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

    ग्रीन मॉडल टाऊन की बारुनी अरोड़ा ने 98.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पित गुप्ता ने 98.4% अंक लेकर द्वितीय स्थान जबकि अजितेश सोफत 98% प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। लोहारां ब्रांच के चिन्मय अरोड़ा 96.2 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम,हिताक्षी जैन 95.8 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर तथा प्रियांशिका विज 95.4% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।

    नूरपुर रोड से विवेक मनी 95 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, अर्जुन सिंह ठाकुर 93 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर व नवतेज सिंह 92.4 % अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।कैंट जंडियाला रोड में गुनिका 94 % अंक लेकर प्रथम रही। तृषा अरोड़ा 93 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर तथा सरविंद्र दादरा 92 % अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। ग्रीन मॉडल टाऊन में विभिन्न विषयों में अधिकतम 100 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है – मैथ्स विषय में कुल 9 विद्यार्थी, साइंस  में 1, सामाजिक विज्ञान में 3, पंजाबी विषय में 3, मार्केटिंग में 1 व आई. टी. में 5 विद्यार्थी।

    प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी।इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

  • पंजाबः मोबाइल एवं पैसे चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो 

    पंजाबः मोबाइल एवं पैसे चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश : ज़िला फगवाड़ा रावलपिंडी की पुलिस ने मोबाइल और पैसे चोरी करने वाले को काबू किया मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ने बताया कि बुधवार की रात को दो आरोपियों ने रेहाना जटा की मंडी में सो रहे मजदूरों के फोन और ₹10000 की नकदी चोरी कर फरार हो गए  पुलिस को जब इस संबंध में सूचना मिली तो पुलिस ने फोन को ट्रैक पर लगाकर एक को मुन्ना गांव से गिरफ्तार किया जिसकी पहचान भूदु के रूप में हुई है जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज का मामला गरमाया, कई दिग्गज पहुंचे SSP दफ़्तर, किया जाएगा SIT का गठन, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज का मामला गरमाया, कई दिग्गज पहुंचे SSP दफ़्तर, किया जाएगा SIT का गठन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव के दौरान शाहकोट के विधायक लाडी शेरो वालिया पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर मामला गरमा गया। दरअसल, उपचुनाव दौरान कांग्रेस विधायक ने आप विधायक दलवीर सिंह टांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद आप विधायक ने कांग्रेस विधायक लाडी शेरो वालिया पर उन्हें बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले के बाद अब कांग्रेस की तमाम लीडरशिप एसएसपी दफ़्तर पहुंची। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, जिला प्रधान राजेंद्र बेरी और तमाम लीडर मौजूद थे।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजा वड़िंग ने बताया कि हुए कहा कि चुनाव कमीशन को उनकी पार्टी की तरफ़ से 100 से ज़्यादा शिकायतें दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि आप पार्टी के विधायक और वॉलंटियर बाहरी ज़िलों से आकर जालंधर में मौजूद है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से आप पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा उनके ही विधायक पर मुक़दमा दर्ज कर दिया। इस संबंध में वह आज एसएसपी दफ्तर में उनसे इस मामले को लेकर बात करने आए हैं। जिसके बाद अब एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि विधायक लाडी शेरोवालिया पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर SIT का गठन किया जाएगा। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें आस है कि पुलिस अपना काम अच्छे तरीक़े से करेगी।

  • फगवाड़ाः सड़क हादसों में 6 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सड़क हादसों में 6 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर में अलग-अलग सड़क हादसों के मामले में 6 लोग घायल हो गए। सतनामपुरा  भानोकी  रोड पर पैदल जा रही औरत को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे औरत एवं मोटरसाइकिल के पीछे बैठा नौजवान गंभीर रूप से  घायल हो गया। जिनको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान सुरिंदर कौर पत्नी अजीत सिंह वासी भगतपुरा मोहल्ला फगवाड़ा एवं अभिनव पुत्र दीपक शर्मा बांसी आदर्श नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके से वहां से फरार हो गया। घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    जबकि दूसरा मामला फगवाड़ा जीटी रोड से सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान विक्की वासी लुधियाना एवं पारस वासी लुधियाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने बताया कि वह जालंधर से लुधियाना के लिए जा रहे थे कि रास्ते में विज्ञान वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विकी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि पारस अभी फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में  जीरे इलाज है।
    जबकि तीसरे मामला बस स्टैंड से सामने आया है। जहां बुजुर्ग व्यक्ति को मोटरसाइकिल वाले ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस को राहगीरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान कुलदीप राम उत्तर उदासी राम वासी विरका के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलदीप राम ने बताया कि वह अपने गांव से फगवाड़ा के लिए आ रहा था कि बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    चौथा मामला फगवाड़ा होशियारपुर रोड रावलपिंडी के पास से सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों  की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर घायलों की पहचान हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत  सिंह वासी भोगपुर लखवीर कौर पत्नी हरमिंदर सिंह वासी भोगपुर के रूप में हुई है।

  • थ्रोबॉल खेल खिलाडिय़ों के भविष्य निर्माण में निभाएगा अहम भूमिका: अजय ठाकुर

    थ्रोबॉल खेल खिलाडिय़ों के भविष्य निर्माण में निभाएगा अहम भूमिका: अजय ठाकुर

    थानाकलां में हुआ 33 वीं थ्रोबॉल जूनियर चैंपियनशिन का आगाज़

    ऊना/सुशील पंडित : थ्रोबॉल खेल की दुनिया में देश के सुनहरे भविष्य का आगाज़ है। देवभूमि हिमाचल में  देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव होने जा रहा है। जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी। 33 वीं नेशनल थ्रोबॉल जूनियर चैंपियनशिप के आगाज़ के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स का यह प्लेटफॉर्म एक नया लॉन्चिंग पैड का काम करेगा। सभी खिलाडिय़ों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नेशनल गेम्स के आयोजन के लिए नेशनल थ्रोबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन को बधाई देता हूँ, जिन्होंने बहुत कम समय में देवभूमि में नेशनल गेम्स का आयोजन किया। ठाकुर ने कहा कि स्टार्ट्स विथ एक्शन, आपने जिस क्षण शुरुआत कर दी, उसी क्षण सफलता की शुरुआत भी हो गई। आप लडख़ड़ा सकते हैं, गिर सकते हैं और परेशान हो सकते हैं, लेकिन अगर आपने लडऩे का जज्बा नहीं छोड़ा तो सफलता एक-एक कदम करके आपकी तरफ आ रही है। लगभग एक दशक पूर्व  भारत के खिलाड़ी  10 से 15 खेलों को खेलने ही जाते थे। अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में थ्रोबॉल खेल  खिलाडिय़ों के भविष्य निर्माण एक बड़ी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सतीश शर्मा ने कहा कि अब देश के प्रयास और उत्साह केवल एक खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि  योगासन जैसे भारतीय खेलों को भी महत्व मिल रहा है। मुझे खुशी है कि इस खेल को भी नेशनल गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में शामिल किया गया है। सभी खिलाडिय़ों को एक मंत्र देते हुए कहा कि अगर आपको जीतना है, तो आपको प्रतिबद्धता और निरंतरता को जीना सीखना होगा। खेलों में हार-जीत को कभी भी हमें आखिरी नहीं मानना चाहिए। ये स्पोर्ट्स स्पिरिट आपके जीवन का हिस्सा होना चाहिए।

    इन राज्यों के खिलाड़ी ले रहे भाग

    झारखंड, कश्मीर, महाराष्ट्र, बेस्ट बंगाल, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, त्रिपुरा, गुजरात, दीप एंड दमन, देहली, तमिलनाडू, तेलांगना, बिहार, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड, पुडुचेरी, मुम्बई, उड़ीसा

    ये रहे उपस्थित

    थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रमन साहनी, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के प्रधानाचार्य संजीव पराशर,  थ्रो बॉल एशियन एसोसिएशन  क़े सदस्य अब्दुल,गणेश गोपाली, रैफरी बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकांत, राजेश गौतम, हिमाचल थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिन्द्र देव आर्य, कोषाध्यक्ष शिवानी शर्मा, इवेेंट चेयरपर्सन प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, दीपक जसवाल, विवेक शर्मा, अनिल ठाकुर, कांगड़ा थ्रोबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सूद, हमीरपुर के अनिल कुमार,  प्रदीप चौधरी, हमीरपुर के कुलदीप शर्मा, सिरमौर के प्रदीप चौधरी, सोलन के मनोहर लाल, किन्नौर के सिकन्दर नेगी, शिमला के जगमोहन शर्मा समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी व दर्शक।  

  • पंजाबः विजिलेंस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP और DSP अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः विजिलेंस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP और DSP अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 1 SP और 10 DSPs के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट

  • 30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

    30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

    मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित

    ऊना / सुशील पंडित : जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मेले के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 30 मई को मुख्यातिथि द्वारा पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपलू मेला जिला का एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला है तथा हजारों लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं तथा इस सांस्कृतिक धरोहर को जिंदा रखने के लिए इस तरह के आयोजनों से बल मिलता है। 

    उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्कूलों, स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियो ंसे कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने बताया कि मेले में शहरीद परिवारों, 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों, विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे व्यक्तियों जिन्होंने जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से मेले को सफल आयोजन करने के लिए सभी अधिकारियो ंको अपना बहुमूल्य सहयोग देने का आग्रह किया।

    एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ठाकुर ने मेले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दौरान तहसीलदार बंगाणा मेला अधिकारी होंगे जबकि एसएचओ बंगाणा पुलिस मेला अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रर्दशनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले के दौरान वॉलीबॉल, कुशती तथा रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान कानून एव व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले की स्मृतियों को चिरस्मरणीय बनाएं रखने के लिए एक भव्य बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया जाएगा जिनमें मेला स्थल प्रबंधन उपसमिति, स्वागत, स्टेज, सांस्कृतिक, स्वच्छता, प्रदशर्नी, प्रचार व प्रसार, खेल प्रबंधन, लंगर व चायपान उप-समितियां प्रमुख होंगी। इसके अलावा मेले के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंग। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान मेला स्थल पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर जांच भी की जाएगी। बैठक में तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेतली, प्रधान पिपलू पंचायत महेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य राजकुमार, रेड क्राॅस के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • गैस आपूर्ति करने जा रहे ट्रक चालक से मारपीट, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    गैस आपूर्ति करने जा रहे ट्रक चालक से मारपीट, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : एलपीजी बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोडां से रसोई गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे ट्रक चालक से मारपीट व ट्रक में तोड़फोड़ की घटना हुई है।  ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले कुछ दिनों से इंडियन आयल कार्पोरेशन के रायपुर सहोडां स्थित बॉटलिंग प्लांट प्रबंधन व ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच चल रहे विवाद के कारण रसोई गैस की ढुलाई करने वाली गाड़ियों को पुलिस की गाड़ियों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। बीती रात पुलिस की गाड़ियां इन गैस ढुलाई वाली गाड़ियों के आगे चल रही थीं लेकिन पांच छह युवक जोकि मोटरसाइकिल, स्कूटर पर सवार थे उन्होंने गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाई और गाड़ी में तोड़फोड़ की तथा ड्राइवर से मारपीट की।

    ट्रक चालक राकेश कुमार (24)पुत्र  पुनु राम निवासी डैक्वां तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक संख्या (एचपी 78 ए 1392) में इंडियन ऑयल गैस प्लांट रायपुर सहोडां से रसोई गैस के सिलेंडर लोड करवा कर करीब 6 बजे निकला था। मैं दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी जालंधर की गाड़ी चलाता हूं तथा मेरे साथ हमारी कंपनी की दो और गाड़ियां भी थी। हालांकि पुलिस की गाड़ियां भी ट्रकों की सुरक्षा के लिए आगे चल रही थी। इस दौरान जब वह ट्रक लेकर प्लांट से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव बसदेहड़ा सीएचसी गेट के पास पहुंचा तो बाइक व स्कूटर सवार कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने ट्रक के आगे अपने वाहन लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने ईट व पत्थरों से ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जबकि विरोध करने पर ट्रक चालक से मारपीट भी की।

    इनकी सुरक्षा में चल रहे पुलिस कर्मचारियों को जव इस घटना का पता चला तो वह फौरन घटनास्थल पर वापिस पहुंचे व एसएचओ मैहतपुर थाना मनोज कौंडल भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर ट्रक में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट करके फरार हो चुके थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः शादी के 2 महीने बाद गहने और कैश लेकर भागी दुल्हन, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    पंजाबः शादी के 2 महीने बाद गहने और कैश लेकर भागी दुल्हन, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः शहर में शादी के 2 महीने के बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह घर से गहने और कैश भी साथ ले गई। पति चिराग ने बताया कि 10 फरवरी को उसकी शादी नूरमहल की युवती से हुई थी। कुछ दिन सब ठीक रहा। इस बीच उसे पत्नी की किसी युवक से बातचीत होने का संदेह हुआ। चिराग ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले उसकी पत्नी शॉपिंग करने के बहाने घर से बाहर आई और उक्त युवक के साथ गाड़ी में बैठ फरार हो गई। पत्नी घर से गहने, 30 हजार कैश भी ले गई है।

    उसने बताया कि वह थाना में कई बार चक्कर लगा चुका है, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। चिराग ने बताया कि उसने पत्नी के गांव में भी बातचीत की। पहले सभी तैयार थे कि लड़की को पंचायत के सामने बैठा पूरी बात पूछी जाए, लेकिन अब कहीं से कोई जवाब नहीं मिल रहा। चिराग के मुताबिक उसकी पत्नी ने उस युवक के साथ शादी कर ली है और वह इंस्टाग्राम आदि पर फोटो भी पोस्ट कर रही है।

    पीड़ित परिवार के मुताबिक कई बार उन्होंने एएसआई जोगिंद्र सिंह से बहू को ढूंढने के लिए कहा, लेकिन इस मामले में सहयोग नहीं दिया जा रहा। पुलिस उन्हें कोर्ट में जाने को कह रही है। परिवार ने कहा उनके साथ ठगी हुई है। इस कारण वह बेहद मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने के कारण ही शुक्रवार को वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर पेश होने आए हैं।

  • पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में नंबरदार गिरफ़्तार  

    पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में नंबरदार गिरफ़्तार  

    गुरदासपुर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज जि़ला गुरदासपुर के गांव पुरेवाल राजपूतां के नंबरदार सुभाष चंद्र को 50,000 रुपए की रिश्वत माँगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजि़म को सुरिन्दर सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां, तहसील बटाला द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की पड़ताल के आधार पर गिरफ़्तार किया है।  

    उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त नंबरदार ने उसके परिवार की ज़मीन के विरासती इंतकाल के लिए दस्तावेज़ तस्दीक करने के ख़ातिर 50,000 रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे हैं। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने नंबरदार को यह पैसे अलग-अलग तारीखों पर किश्तों में देने सम्बन्धी विनती की थी, जिसके लिए वह मान गया।  

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान साबित हुआ कि उक्त मुलजि़म ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत की मांगी थी और दो किश्तों में यह रकम लेने के लिए राज़ी हो गया था। इस पड़ताल के आधार पर उक्त नंबरदार के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मुलजि़म को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।