Blog

  • बाजरा उत्पादन के महत्व व लाभ बारे लोगों को किया जागरुक

    बाजरा उत्पादन के महत्व व लाभ बारे लोगों को किया जागरुक

    ऊना/सुशील पंडित : एग्रीऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड हिमाचल प्रदेश द्वारा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव क्योड़ी में मत्स्य पालन व बाजरा उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने हेतू एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर संेट्रल इंस्टीच्यूट फिशरी टैक्नोलॉजी से प्रशिक्षण प्राप्त व कंपनी निदेशक अखिल राणा ने बताया कि सितम्बर, 2020 में गठित इस कम्पनी के 304 किसान शेयरधारक हैं और इसकी इक्वीटी पूंजी 70 लाख है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के लिए फीड का उत्पादन कर रही है और शीघ्र ही मछली प्रोसेसिंग इकाई भी स्थापित करने जा रही है, जिसमें फिश फिलेट्स, फिश कटलेट, फिश बॉल्स, फिश आचार, फिश स्प्रिंग रोल इत्यादि का उत्पादन किया जाएगा। जबकि शहरी क्षेत्रों  14 मछली मूल्यवर्धित उत्पादों का उत्पादन व विपणन किया जाएगा। 
    शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र ऊना के डॉ. संजय ने बाजरा उत्पादन का महत्व व लाभ बारे जागरुक किया। उन्होंने इसको प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा संचालित की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। जबकि मत्स्य पालन विभाग ऊना के वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी राम सिंह ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना  के तहत जलीय कृषि में उपलब्ध विभिन्न फायदों बारे किसानों को जानकारी दी। इसके अलावा एग्रीऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड हिमाचल प्रदेश के अनिल राणा ने सतत-परिपत्र शहरी-ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्राप्त करने में एफपीओ की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। 
  • बी.वॉक. विभाग में टूरिज्म उत्सव का हुआ शुभारंभ

    बी.वॉक. विभाग में टूरिज्म उत्सव का हुआ शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वोकेशनल विभाग में टूरिज्म उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सतीश कुमार बंसल ने किया। प्राचार्य ने वोकेशनल कोर्स आतिथ्य एवं पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों के प्रयास की खुब सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। वोकेशनल कोर्स के नोडल अधिकारी सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने बताया कि यह उत्सव 21 सितम्बर से लेकर 27 सितम्बर तक प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 सितम्बर को “विश्व पर्यटन दिवस” मनाया जायेगा| उत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार को विभाग के विद्यार्थियों ने फ़ूड स्टाल्स लगाये। जिसमें उन्होंने विभिन्न व्यंजनों भेल-पूरी, समोसे, मैगी, सैंडविच, गोलगप्पे, ओरियो शेक इत्यादि के स्टाल लगाकर बिक्री किया| इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों एवं प्राध्यापकों ने इन स्टालों पर पहुंच कर अपनी पसंद के व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया| उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चार्ट मेकिंग, अन्ताक्षरी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभाग के द्वारा किया जायेगा| इस अवसर पर वोकेशनल विभाग के सभी प्रशिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे|
  • महाविद्यालय ऊना में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया

    महाविद्यालय ऊना में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट एंड गाईड के राज्य सचिव  डॉ राज कुमार थे। महाविद्यालय के प्राचार्य व सहायक राज्य आयुक्त रोवर्स डॉ सतीश कुमार बंसल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रश्नोतरी प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख थे।  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तरुण एवं शिल्पा ने प्रथम एवं नवीन एवं ईशा ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुश्री प्रिया के पोस्टर को प्रथम, सुश्री शिल्पा सोड़ी के पोस्टर को द्वितिय एवं सुश्री चारु के पोस्टर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रोवर स्काऊट लीडर डॉ शाम सिंह बैंस एवं रेंजर लीडर डॉ रंजू बनोता रही। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में सत्य साईं सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में औषधीय गुणों से युक्त मोरंगा (सहजन) के पौधे का पौधारोपण प्राचार्य सतीश कुमार बंसल द्वारा किया गया |
  • पंजाबः स्कूल में LKG बच्चे की पिटाई के मामले में DC ने लिया कड़ा एक्शन

    पंजाबः स्कूल में LKG बच्चे की पिटाई के मामले में DC ने लिया कड़ा एक्शन

    लुधियानाः स्कूल में एलकेजी बच्चे की बर्बरता से पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब स्टेट चाइल्ड कमीशन और डीसी सुरभी मलिक ने कड़ा संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार डीसी सुरभी मलिक और पंजाब स्टेट चाइल्ड कमीशन ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत वीडियो सामने आने के बाद जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रश्मि, जिला शिक्षा अधिकारी बलदेव सिंह और डिप्टी डीईओ मनोज कुमार स्कूल की चैंकिंग करने पहुंचे लेकिन स्कूल बंद हो चुका था।

    इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि वह  कल फिर स्कूल जाकर बच्चों के बयान दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि ये एसोसिएट स्कूल है। इसके बाद टीम बच्चे के घर गई और बच्चे के परिवार को स्कूल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि इस मामले की जांच डिपार्टमेंटल तौर पर की जाएगी। वहीं लॉ पावर एसोसिएशन ने आज इस मामले में टीम के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में अहम फैसले लिए गए। लॉ पावर एसोसिएशन द्वारा इस मामले की शिकायत प्रिंसिपल सेक्रेटरी एजुकेशन को कर दी गई है।

    जिसमें आरोपियों को सख्त सजा के साथ-साथ बच्चे के परिवार को मुआवजा दिलवाने को बात कही गई है। इसके अलावा लॉ पावर एसोसिएशन द्वारा प्रिंसिपल सेक्रेटरी एजुकेशन से मांग की गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए एक उच्चस्तरीय निगरानी कमेटी बनाई जाए जो सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले शोषण के मामलों को रोकने का काम करे। इस कमेटी में गैर सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा लॉ पावर एसोसिएशन ने पीड़ित बच्चे के परिवार को ये आश्वासन दिया है कि उन्हें हर तरह से मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। 

  • गोंदपुर बुल्लां में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर स्वच्छता ही सेवा एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोंदपुर बुल्लां में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर स्वच्छता ही सेवा एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा ग्राम पंचायत  गोंदपुर बुल्लां में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को समर्पित मेरी माटी मेरा देश स्वच्छता ही सेवा एवं पोषण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनवाईके उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि प्रेम और आपसी सौहार्द से विश्व में शांति आ सकती है। उन्होंने बताया कि एनवाईके द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा युवाओं व ग्रामवासियों को प्रेरित किया जा रहा है ताकि बढ़चढ़ कर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आए तथा अन्य युवाओं को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक ज्योति शर्मा, नेहरू युवा केंद्र से आकाश भारद्वाज एवं मास्टर ट्रेनर  सुरभि शर्मा,  प्रधान नेहा दत्ता, अनीता सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • आईटीआई ऊना में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतू स्पॉट राउंड 22 व 23 सितम्बर को

    आईटीआई ऊना में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतू स्पॉट राउंड 22 व 23 सितम्बर को

    ऊना/सुशील पंडित :  निदेशालय तकनीकी शिक्षा सुन्दरनगर से विभिन्न व्यवसायों में विभिन्न सीटों को भरने की अनुमति मिलने के उपरांत संस्थान में मैरिट आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 22 और 23 सितम्बर को स्पाट राउंड के तहत भरी जाएंगी।  यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि कम्पयूटर ऑप्रेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 24 सीटें, इलैक्ट्रिशियन की 20, मकैनिक मोटर व्हीकल व डीज़ल मकैनिक की 24-24 सीटें स्पॉट राउंड में भरी जाएंगी।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो इन व्यवसायों में प्रवेश पाना चाहता है तो वह 22 और 23 सितम्बर को संस्थान में आकर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत प्राप्त आवेदनों की मैरिट आधार पर दोपहर 2ः30 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि नए अभ्यार्थी पहले ऑनलाईन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला में अब तक बनाए गए 1,57,844 हेल्थ अकाउंट 

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला में अब तक बनाए गए 1,57,844 हेल्थ अकाउंट 

    23 सितम्बर को मनाया जाएगा आयुष्मान दिवस – सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना 23 सितम्बर, 2018 को आरंभ की गई थी। उन्होंने बताया कि योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला ऊना में 23 सितम्बर, को आयुष्मान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला में 25,555 परिवार पंजीकृत किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि योजना के अंतर्गत 13,123 लाभार्थी जिला स्तर पर अब तक लाभ प्राप्त कर चुके है तथा उन पर 14.12 करोड रुपये खर्च किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला ऊना में योजना के तहत 30 अस्पताल   पंजीकृत हैं। डॉ सजीव वर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान रखा गया है। योजना के तहत सामाजिक, आर्थिक जातिगत-जनगणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा के 2014-2015 के लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कैंसर व ह्रदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों सहित 1,800 अन्य बीमारियां शामिल है। उन्होंने बताया कि योजना में पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा राशि में सभी जाँच, दवाई व अस्पताल में भर्ती के खर्चे आदि भी शामिल है।
    डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि योजना के पात्र परिवारों की सूची  पंचायत व जिला मुख्यालय, आशा कार्यकर्त्ताआंे, खंड चिकित्सा अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी व पंचायत सचिव के कार्यालयों में लाभार्थियों की सूचि उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी अपनी पात्रता का पता भी कर सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत 15 अगस्त, 2020 को की गई थी। इस मिशन के तहत भारत हेल्थ अकाउंट बनाये जा रहे है जिसके लिए लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड लेकर नजदीकी हेल्थ वैलनेस सेंटर में जाकर अपना हेल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं ताकि उन्हें अपनी हेल्थ की सभी जानकारी उस हेल्थ अकाउंट में हर समय प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 1,57,844 हेल्थ अकाउंट बनाये जा चुके हैं। हेल्थ अकाउंट को बनवाने के लिए आम नागरिक को अपने हेल्थ वैलनेस सेंटर जाना होगा जहां सीएचओ या डाटा एंट्री ऑप्रेटर के माध्यम से यह अकाउंट बनाये जायेंगे। इसके साथ ही यह अकाउंट आशा कार्यकर्ता के द्वारा भी बनाये जा रहे हैं। कई बार लोग पुराने मेडिकल रिपोर्ट या हेल्थ दस्तावेज़ खो देते है परन्तु अब लोगों को इस समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। सरकार ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए डिजिटल हेल्थ अकाउंट की शुरूआत की है। इस अकाउंट में सभी मेडिकल डाक्यूमेंट्स और रिपोर्ट सुरक्षित रहेगी। उन्होंने  आमजन से आग्रह है कि जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा अकाउंट) बनाये ताकि भविष्य में उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिये जिला नोडल अधिकारी दीपक चब्बा के मोबाइल दव-98824-87364 पे सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟਿਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕੀ ਹੁਣ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਲੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਜਗ੍ਹਾ-ਜਗ੍ਹਾ ਨਾਕੇਬੰਦਿਆਂ ਕਰਕੇ ਸ਼ੱਕੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨਜ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਪਿਸਟਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ (ਖਿਡੋਣਾ ਪਿਸਟਲ) ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੂਚਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਯੋਜ਼ਨਾਂਬੰਦ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਪਾਸੋਂ ਪਿਸਟਲ ਦਿਖਾ ਕੇ ਲੁੱਟਾ ਖੋਹਾਂ ਅਤੇ ਚੌਰੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਰੋਪੀ ਸੁਨੀਲ ਰਾਏ ਅਤੇ ਮੁਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਇਆ ਹੈ।

    ਆਰੋਪਿਆਂ ਵਲੋਂ 5 ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤਿਆ ਖਿਡੌਣਾ ਪਿਸਟਲ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਪਲਸਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ 2 ਦਿਨ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੱਛ-ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਫਤੀਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • कनाडा-भारत संबंधों पर विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान 

    कनाडा-भारत संबंधों पर विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान 

    नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए संगीन आरोप के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने वीरवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने कनाडा की धरती पर आतंकवादी गतिविधियों के बारे में उनसे बहुत विशिष्ट जानकारी साझा की है। लेकिंन कनाडा ने कोई विशेष जानकारी भारत के साथ शेयर नहीं की है। कनाडा आतंकवादी गतिविधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। उसे अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के बारे में सोचने की जरूरत है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आतंकवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा कनाडा और पाकिस्तान द्वारा वित्त पोषित और समर्थित आतंकवाद है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए संगीन आरोप के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने कनाडा की धरती पर आतंकवादी गतिविधियों के बारे में उनसे बहुत विशिष्ट जानकारी साझा की है। लेकिन कनाडा ने कोई विशेष जानकारी भारत के साथ शेयर नहीं की है। कनाडा आतंकवादी गतिविधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। उसे अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के बारे में सोचने की जरूरत है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आतंकवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा कनाडा और पाकिस्तान द्वारा वित्त पोषित और समर्थित आतंकवाद है।विदेश मंत्रालय के मुंताबिक, भारत ने कनाडाई लोगों के लिए सभी प्रकार की वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इसमें ई वीजा और तीसरे देशों के कनाडाई लोगों का भी वीजा शामिल है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह मुद्दा भारत की यात्रा का नहीं है। जिनके पास वैध और ओसीआई वीजा हैं वो भारत की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं। यह मुद्दा हिंसा भड़काने, कनाडाई अधिकारियों की निष्क्रियता और हमारे दूतावास के कामकाज के माहौल को खराब करने का है। हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों को मिल रही धमकी और सुरक्षा खतरों से उनका कामकाज बाधित हुआ है। जिसके कारण हमें अस्थायी तौर पर वीजा सेवाओं को बंद करना पड़ रहा है। हम नियमित आधार पर इसकी समीक्षा करेंगे।”

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने कनाडाई लोगों के लिए सभी प्रकार की वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इसमें ई वीजा और तीसरे देशों के कनाडाई लोगों का भी वीजा शामिल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह मुद्दा भारत की यात्रा का नहीं है। जिनके पास वैध और ओसीआई वीजा हैं वो भारत की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं। यह मुद्दा हिंसा भड़काने, कनाडाई अधिकारियों की निष्क्रियता और हमारे दूतावास के कामकाज के माहौल को खराब करने का है। हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों को मिल रही धमकी और सुरक्षा खतरों से उनका कामकाज बाधित हुआ है। जिसके कारण हमें अस्थायी तौर पर वीजा सेवाओं को बंद करना पड़ रहा है। हम नियमित आधार पर इसकी समीक्षा करेंगे।”

  • पंजाबः अब मुख्यमंत्री से डायरेक्ट जुड़ सकेंगे लोग, लॉन्च हुआ CMO WhatsApp Channel

    पंजाबः अब मुख्यमंत्री से डायरेक्ट जुड़ सकेंगे लोग, लॉन्च हुआ CMO WhatsApp Channel

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ भी अब लोग सीधे संपर्क में होंगे। इसके लिए भगवंत मान ने CMO WhatsApp Channel लॉन्च किया है। दिल्ली के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री से भी देशभर से लोग डायरेक्ट जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के संपर्क में रहने के लिए WhatsApp Channel को फॉलो करें। सीएम मान ने WhatsApp Channel पर सबसे पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस की तस्वीरें शेयर की।