बी.वॉक. विभाग में टूरिज्म उत्सव का हुआ शुभारंभ

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वोकेशनल विभाग में टूरिज्म उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सतीश कुमार बंसल ने किया। प्राचार्य ने वोकेशनल कोर्स आतिथ्य एवं पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों के प्रयास की खुब सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। वोकेशनल कोर्स के नोडल अधिकारी सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने बताया कि यह उत्सव 21 सितम्बर से लेकर 27 सितम्बर तक प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 सितम्बर को “विश्व पर्यटन दिवस” मनाया जायेगा| उत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार को विभाग के विद्यार्थियों ने फ़ूड स्टाल्स लगाये। जिसमें उन्होंने विभिन्न व्यंजनों भेल-पूरी, समोसे, मैगी, सैंडविच, गोलगप्पे, ओरियो शेक इत्यादि के स्टाल लगाकर बिक्री किया| इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों एवं प्राध्यापकों ने इन स्टालों पर पहुंच कर अपनी पसंद के व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया| उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चार्ट मेकिंग, अन्ताक्षरी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभाग के द्वारा किया जायेगा| इस अवसर पर वोकेशनल विभाग के सभी प्रशिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे|

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *