Blog

  • पंजाबः पुलिस ने 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया जब्त

    पंजाबः पुलिस ने 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया जब्त

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना लाडोवाल की पुलिस ने रेत माफिया के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया है। जानकारी देते थाना प्रभारी जगदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि थानेदार केवल किशन की टीम गश्त के संबंध में गांव फतेहपुर गुजरा से तलवंडी कला की तरफ जा रही थी और उसी दौरान सामने से रेत से भरी 4 ट्रैक्टर-ट्रालियां आती हुईं दिखाई दीं। जब पुलिस टीम ने उन ट्रालियों को रुकने का इशारा किया तो सभी ट्रैक्टर चालक मौके से रेत से भरी ट्रालियां छोड़ कर फरार हो गए।

    थाना प्रभारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रालियों को थाना लाड़ोवाल में लाया और माइनिंग विभाग को उसकी सूचना दी गई। माइनिंग विभाग ने गुरप्रीत सिंह पुत्र बलविन्द सिंह, इन्द्रजीत सिंह पुत्र विजय कुमार, परमिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह व आकाशदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह सभी वासी गांव तलवंडी कला को एक-एक लाख प्रति ट्रैक्टर-ट्राली का जुर्माना करवाया, जबकि 5वीं ट्रैक्टर ट्राली के मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ट्रैक्टर के नंबर से ट्रांसपोर्ट विभाग से मालिक का पता करेगी, जिसेके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब:  आतंकी और खालिस्तानी गतिविधियों में सक्रिय 1297 सोशल मीडिया अकाउंट हुए ब्लॉक

    पंजाब: आतंकी और खालिस्तानी गतिविधियों में सक्रिय 1297 सोशल मीडिया अकाउंट हुए ब्लॉक

    पुलिस के रडार पर 591 अकाउंट

    चंडीगढ़: जिला पुलिस ने आतंकी और खालिस्तानी गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों और गैंगस्टरों के संदिग्ध 1297 इंटरनेट मीडिया अकाउंट बंद करवाए हैं। अब भी 591 अकाउंट पुलिस के रडार पर हैं। एक साल के अंदर साइबर सेल, आपरेशन सेल और सीआइडी की संयुक्त टीम ने मिलकर इन अकाउंट की पहचान की थी। इसमें गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, राजू बिसौदी, काला राणा जठेड़ी, नीरज बवाना, देवेंदर बंबीहा ग्रुप सहित खालिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाले अकाउंट शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों के नाम से संचालित होने वाली आईडी के माध्यम से खासकर युवाओं को अपराध की ओर खींचा जाता रहा है। पुलिस भी मानती है कि गैंगवार जैसी वारदात के बाद अपना दबदबा बनाने के लिए अपराधियों में इंटरनेट मीडिया का प्रयोग करने का चलन अब आम होता जा रहा है।

    वहीं, आतंकी संगठनों और खालिस्तान समर्थकों की ओर से भारत विरोधी एजेंडा चलाने के लिए भी इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन, अब पुलिस अपराधियों की ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने में जुट गई है। पुलिस ने सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक इस तरह के सक्रिय अकाउंट की पहचान कर उन्हें बंद करवाया है। पहली बार में 96, दूसरी बार में 427, तीसरी बार में 331 और चौथी बार में 443 सहित कुल 1888 अकाउंट को वेरिफाई किया गया था।

    चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार आतंकी और खालिस्तानी गतिविधियां रोकने के लिए आपरेशन सेल, साइबर सेल और सीआइडी की एक संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम संदिग्ध इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर नजर रखती है। सीआइडी की ओर से इसकी सूची साइबर सेल को सौंपी जाती है। इसके बाद साइबर सेल की टीम तकनीकी और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से फेसबुक, वाट्सएप, यू-ट्यूब व इंस्टाग्राम सहित अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय अकाउंट को ब्लॉक करवाती है।

    खालिस्तान फोर्स, रिंदा ब्रिगेड,खालिस्तानी आतंकी के नाम सुखदूल सुक्खा उर्फ सुक्खा डुनेके टीम, बब्बर खालसा प्राइड ग्रुप, नीरज बवाना ब्रिगेड, लारेंस बिश्नोई, दविंदर बंबीहा (शूटर), काला राणा ग्रुप (दबंग), विक्की गौंडर एक सोच अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। दरअसल, साल 2022 में की गई जांच में पता चला कि गैंगस्टरों के नाम से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाकर अवैध हथियारों का भी सौदा किया जाता रहा है। उन्हें चलाने की ट्रेनिंग देने की वीडियो सामने आए थे। ये गैंगस्टर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में सक्रिय हैं। प्लेटफार्म पर अवैध हथियारों को लोड करने से लेकर चलाने तक की ट्रेनिंग दी जा रही थी। रील में अवैध हथियार की कीमत पर उसकी अलग-अलग किस्म थी।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਜੇਲ੍ਹ ’ਚ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਵਕੀਲਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜੇਲ੍ਹ ’ਚ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਵਕੀਲਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਆਸਾਮ ਦੀ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿਚ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਵਕੀਲਾਂ ਨੂੰ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਾ ਦੇਣ ’ਤੇ ਇਤਰਾਜ਼ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦਫ਼ਤਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੋਂ ਜਾਰੀ ਇਕ ਬਿਆਨ ਵਿਚ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ੍ਹ ’ਚ ਕੈਦ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣਾ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦਾ ਉਲੰਘਣ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਕਾਤ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੀ ਆਗਿਆ ਨਾ ਦੇ ਕੇ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਤਹਿਤ ਹਰ ਕੈਦੀ ਨਾਲ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਕੇਸ ਦੀ ਪੈਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਕੀਲਾਂ ਦੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਹੱਕ ਦਬਾਇਆ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੁੱਖ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿਚ ਬੰਦ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਲੈਣ ਲਈ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਕਰਨੀ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ’ਤੇ ਸੰਜੀਦਗੀ ਨਾਲ ਗੌਰ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ’ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਹਦਾਇਤ ਜਾਰੀ ਕਰੇ ਅਤੇ ਆਸਾਮ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ’ਚ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਵਕੀਲਾਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਦੇਵੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਜੇਲ੍ਹ ’ਚ ਬੰਦ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਖਿਆ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤਰਫੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇ ਰਹੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿਆਲਕਾ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ।

  • साथी सहित सिंगर गिरफ्तार, जाने मामला 

    साथी सहित सिंगर गिरफ्तार, जाने मामला 

    गुरुग्रामः हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने हरियाणवी सिंगर मनोज गुरू को साथी समेत गिरफ्तार किया है। उसने म्यूजिक कम्पनी से करार तोड़ने के लिए म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी। सिंगर ने कम्पनी के डायरेक्टर को नामी गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम पर धमकी दी थी। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि जेम ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर ने थाना सैक्टर-37 में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को एक युवक ने उन्हें फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर काला जठेड़ी का भतीजा बताया। उसने गुरु हरियाणवी के साथ आर्टिस्ट बॉन्ड न तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर लिया।

    शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गुरुग्राम के सेक्टर-37 के पास बने इंडियन गैस गोदाम से काबू किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव जठेड़ी के रहने वाले दीपक उर्फ कच्चा और हिसार के शिव नगर निवासी मनोज उर्फ गुरु के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने पुलिस को बताया कि मनोज उर्फ गुरु एक हरियाणवी सिंगर है। जिसका जेम ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के साथ 5 साल का बॉन्ड करार था। जिसके तहत गुरू को कंपनी की तरफ से कहा गया था कि वह साल में सिंगर 10-12 गाने निकालेगी तथा इसके स्टेज-लाईव प्रोग्राम भी करवाएगी, मगर, म्यूजिक कंपनी ने ऐसा नहीं किया।

    जिस कारण मनोज उर्फ गुरु ने अपने साथी दीपक उर्फ काच्चा के साथ मिलकर म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर को करार तोड़ने के लिए कहा। करार नहीं तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। मनोज गुरू ने बताया कि वह एक प्रोग्राम के लिए गैंगस्टर काला जठेड़ी के भाई के जन्मदिन पर गया था। वहां उसकी दोस्ती दीपक उर्फ काच्चा से हुई थी। एसीपी की माने तो आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत 2 केस जिला सोनीपत में दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए 2 मोबाइल भी बरामद कर लिए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

  • इस शख्स का पुलिस नही काटती चालान, बिना हेलमेट पहने चलाता है बाइक

    इस शख्स का पुलिस नही काटती चालान, बिना हेलमेट पहने चलाता है बाइक

    नई दिल्ली : कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। जिसे पुलिस बिना चालान काटे ही छोड़ दे रही है। ये वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। ऐसा क्यों है, आगे हम इसके बारे में बताने जा रहे है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जाकिर मेमन है, जो कई सालों से बिना हेलमेट बाइक चला रहे है। जबकि मोटर व्हीकल एक्ट 1998 के मुताबिक ये पनिसिबल ऑफेन्स है। हालांकि यहां वजह ही कुछ ऐसी है, कि इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता।  क्योंकि जाकिर के सिर का साइज किसी भी हेलमेट से बड़ा है। जिस पर कोई भी हेलमेट फिट नहीं होता। 

    खबर के मुताबिक जाकिर एक फल विक्रेता है। जो कई साल से बिना हेलमेट बाइक चला रहे है। जबसे उन्होंने अपनी पहली बाइक खरीदी थी। वीडियो में दिख रहा है, कि बिना हेलमेट बाइक चलता देख पुलिस उन्हें रोक लेती है और कई हेलमेट पहन कर ट्राई करवाती है। लेकिन उनके बड़े सिर पर कोई हेलमेट फिट नहीं होता, जिसके बाद बिना हेलमेट के बाद भी उन्हें बिना चालान थमाए ही छोड़ दिया गया।

     जाकिर मेमन की ये वीडियो वायरल होते ही लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसमें कुछ लोग जाकिर के लिए चिंता भी जाहिर कर रहे है। हालांकि इस केस में बेहतर होगा, कि हेलमेट बनाने वाली कंपनियों से मेनन के लिए एक खास तौर पर हेलमेट बनाने की रिक्वेस्ट की जाये। ताकि मेनन भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ ही सुरक्षित राइडिंग कर सकें।

  • एक्ट्रेस की कार के भयानक एक्सिडेंट के बाद हवा में उछला ट्रक, कपल की मौत, वायरल हुआ दिल दहलाने वाला वीडियो

    एक्ट्रेस की कार के भयानक एक्सिडेंट के बाद हवा में उछला ट्रक, कपल की मौत, वायरल हुआ दिल दहलाने वाला वीडियो

    नई दिल्लीः शाहरुख खान की एक्ट्रेस गायत्री जोशी एक बड़े कार हादसे का शिकार हो गई हैं। फिल्म ‘स्वदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली गायत्री जोशी की कार हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें मिनी ट्रक हवा में उछाल मारती दिख रही है। हालांकि, इस भयानक हादसे में एक कपल की जान चली गई है। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार इटली में हादसे का शिकार हो गई। गायत्री हसबैंड विकास ओबेरॉय के साथ अपनी लेम्बोर्गिनी कार से जा रही थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दिल दहलाने वाला हादसा इटली के सार्डिनिया इलाके में हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी नजर आया है। जिस वक्त ये घटना हुई, पीछे चलने वाली एक कार से वीडियो शूट हो रहा था। इस वीडियो में सामने जा रही मिनी ट्रक के पीछे एक-एक करके लग्जरी गाड़ियां तेजी से चलती नजर आ रही हैं। गायत्री भी हसबैंड के साथ अपनी लैम्बोर्गिनी से जा रही थीं और उनके आगे-पीछे कुछ और लग्जरी कारें एक-दूसरे के चेज़ करने की होड़ में दिखाई दे रही हैं। अचानक देखते ही देखते ओवरटेक के दौरान उनकी लैम्बोर्गिनी कार फरारी को टक्कर मारती है और ट्रक सड़क के ऊपर हवा में उछाल मारता दिख रहा रहा है।

    इसके बाद मिनी ट्रक पलट गई और फरारी कार में भी आग लग गई, जिससे उस कार में बैठे स्विस कपल की घटना पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गायत्री और उनके हसबैंड ठीक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में गायत्री ने कहा- विकास और मैं इटली में हैं, हम यहां एक दुर्घटना का शिकार हो गए लेकिन भगवान की कृपा से हमलोग बिल्कुल ठीक हैं। बता दें कि गायत्री जोशी ने साल 2004 में फिल्म ‘स्वदेस’ से फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं एक्ट्रेस। हालांकि उन्होंने इसी फिल्म के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली और ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी रचा ली।

  • बड़ी खबर: आज एडवोकेट विनोद घई दे सकते है इस्तीफा!

    बड़ी खबर: आज एडवोकेट विनोद घई दे सकते है इस्तीफा!

    चंडीगढ़ः पंजाब के एडवोकेट विनोद घई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विनोद घई किसी भी वक्त बदला जा सकता है। ऐसी भी अटकलें हैं कि वह आज इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि सरकार उनकी कार्य प्रणाली से खुश नहीं है। खासकर जिस तरह से सरकार पंचायतों को भंग करने के मामले में उलझी थी, उसे देखते हुए सरकार अब उन्हें हटाने का फैंसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ही नए एडवोकेट की तलाश शुरू कर दी गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की थी। एजी विनोद घई ने कई मामलों में सरकार को आड़े हाथों लिया है, लेकिन जब अगले ही दिन पंचायत और जिला कमेटियों को भंग करने के जारी आदेश को हाई कोर्ट में वापस ले लिया गया तो उन्होंने विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने के लिए एक बड़ा मुद्दा सौंप दिया।

    हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंचायतों के विघटन के मुद्दे पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके तिवारी और निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा को निलंबित कर दिया है, लेकिन सरकार की इस कार्रवाई को भी एकतरफा माना गया। अधिकारियों का कहना है कि केस को कानूनी तौर पर निपटाने की सलाह महाधिवक्ता को देनी होती है, लेकिन जिस तरह से बिना लड़ाई के केस सरेंडर किया गया है, उससे सरकार में काफी किरकिरी हुई। अधिकारियों का मानना ​​था कि इस केस को लड़ने के लिए अकाली सरकार में कार्यरत एजी रहे अशोक अग्रवाल की सेवाएं ली गईं। केस वापसी के तुरंत बाद जिस तरह से सरकारी फाइल की नोटिंग लीक हुई, उससे सरकार की काफी बदनामी हुई। इस नोटिंग में पंचायतों को भंग करने के फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी हस्ताक्षर थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਵਤਕਰ ਮਿਲਣੀ ਤਹਿਤ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜੈਤੋ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ‘ਚ ਮਨਤਾਰ ਬਰਾੜ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਖੁਲ੍ਹਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ। ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਵਰਕਰ ਕੀ ਚਾਹੁੰਦੇ ਨੇ ਇਕ-ਇਕ ਦੇ ਵਿਚਾਰ ਸੁਣੇ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਵਰਕਰ ਮਿਲਣੀ ਦੌਰਾਨ ਮੀਡੀਆ ਤੋਂ ਦੂਰੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਤੰਜ ਕਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਝੂਠ ਤੇ ਝੂਠ ਕਿੰਨਾ ਕੁ ਝੂਠ ਬੋਲੋਗੇ। ਝੂਠੇ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਮਰਾਹ ਕਰਦੇ ਫਿਰਦੇ ਆ, ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਸਾਬ ਮੈਂ ਪਿੰਡਾਂ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ‘ਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ। ਇੱਕ ਵੀ ਵੋਟ ਨਹੀਂ ਪੈਣੀ ਤੁਹਾਨੂੰ, ਜਿਹੋ ਜਿਹੇ ਹਲਾਤ ਤੁਸੀਂ ਬਨਾਤੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਚ ਜਿਹੋ ਜਿਹੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਬਣਾਤੀ, ਮੈਨੂੰ ਲਗਦਾ ਲੋਕ ਸ਼ਰਮ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦੇ ਆ ਕੇ ਇਹ ਸਾਡਾ ਚੀਫ ਮਨਿਸਟਰ ਹੈ, ਅਜਿਹੀ ਸਰਕਾਰ, ਅਜਿਹੀ ਪਾਰਟੀ, ਅਜਿਹੀ ਤੁਹਾਡੀ ਅਗਵਾਈ ਲੋਕੀ ਪਛਤਾ ਰਹੇ ਆ ਪੰਜਾਬ ਚ।

  • पुल से गिरने के बाद बस को लगी आग, 2 बच्चों समेत 21 की मौत, देखें वीडियो

    पुल से गिरने के बाद बस को लगी आग, 2 बच्चों समेत 21 की मौत, देखें वीडियो

    वेनिस: इटली के वेनिस में पर्यटकों से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार पर्यटकों को कैंप ग्राउंड ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस उत्तरी इटली में वेनिस के पास हादसे की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को हुए बस हादसे में 18 लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारियों के मुताबिक, मेस्त्रे जिले में जा रही बस अचानक सड़क से उतर गई और अनियंत्रित होकर रेलवे लाइनों के करीब गिर गई। फिलहाल, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। वेनिस शहर के पार्षद रेनाटो बोरासो ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर 40 साल का शख्स बीमार था। आशंका जताई जा रही है कि बीमार होने की वजह से वो बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे में बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। बोरासो ने स्काई इटालिया टेलीविजन को बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 21 की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे बस पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई।

    जानकारी के मुताबिक, बस में सवार पर्यटकों में से पांच यूक्रेनियन थे और एक जर्मन था। वहीं, फ्रांस और क्रोएशिया के यात्री भी बस में सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे की शिकार बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने कई शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बता दें कि पिछले कुछ साल में इटली में कई भयानक बस हादसे हुए हैं। इससे पहले 2017 में, हंगरी के छात्रों को ले जा रही एक बस में सवार 16 लोगों की उत्तरी शहर वेरोना के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि 2013 में दक्षिणी इटली में एक बस के पुल से गिर जाने से 40 लोगों की मौत हो गई थी।

  • भयानक सड़क हादसे में 8 की मौत, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा मिला जिंदा, देखें वीडियो

    भयानक सड़क हादसे में 8 की मौत, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा मिला जिंदा, देखें वीडियो

    फूलपुरः वाराणसी में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में सिर्फ 3 साल के बच्चा बचा है। मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। पीलीभीत से ये परिवार दर्शन-पूजन के सिलसिले में वाराणसी आया था। दर्शन कर लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाराणसी के बाद जौनपुर जा रहे थे।

    मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। ऐसा बताया जा रहा है कि मौके पर सभी ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतकों के घर वालों को सूचना दी है। मृतकों में पीलीभीत के थाना पूरनपुर स्थित रुद्रपुर निवासी विपिन यादव और इनकी मां गंगा यादव हैं। रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा और इनकी पत्नी चंद्रकली की भी मौत हुई है। वहीं, पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव ने भी दम तोड़ा है। अन्य मृतकों की शिनाख्त भी थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएगी।

    कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है कि शव उसी में फंसे रह गए। आसपास के गांव के लोग पहुंचे तो शव निकालने की कोशिश की। आसानी से शव नहीं निकल पाए। कुछ लोगों के शव कार की डिक्गी की साइट से निकाले गए तो आगे और बीच में बैठे लोगों के शव कार के पार्ट्स काट कर निकालने पड़े। लोहे की राड से दरवाजे को तोड़ा गया। फिर जाकर कार सवार सभी नौ लोगों को निकाला गया। आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, एक बच्चा घायल है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे पर CM योगी ने शोक जताया है। योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी गई है। लिखा- CM योगी ने जनपद वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के अच्छे इलाज के लिए कहा है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।