Blog

  • जालंधरः ऑटो चालक की बेरहमी से की पिटाई, शिवसेना नेता पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः ऑटो चालक की बेरहमी से की पिटाई, शिवसेना नेता पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पटेल चौक पर स्थित संगरां मोहल्ला से ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक ने मारपीट के शिवसेना नेता पर आरोप लगाए है। पीड़ित नोनी ने शिवसेना नेता सुनील बंटी पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। नोनी ने कहा कि शिव सेना नेता और उसके साथियों ने उसे संगरां मोहल्ला में डंडे और तेजधार हथियारों से पीटने के आरोप लगाए है। इस दौरान युवक ने अपने कपड़े उतारकर शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए।

    ऑटो चालक युवक नोनी का आरोप है कि शिव सेना नेता सुनील बंटी, उसके भाई-भाभी और उसके साथियों ने उसे उसके परिवार और छोटे-छोटे बच्चों के सामने बुरी तरह से पीटा। उसका अपने भाई से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसके भाई ने शिव सेना नेता को संगरा मोहल्ले में बुलाया था। युवक ने आरोप लगाया कि उसके ऊपर उसके भाई से जो विवाद चल रहा है उसमें पहले भी समझौते के लिए दबाव बनाया था, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने कहा कि शिवसेना नेता का उसके भाई के घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता है। उसने आज भी समझौते के लिए कहा लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली।

    नोनी के भाई-भाभी ने कहा कि नशा तस्करी में जब उसका छोटा भाई फंसा था तो उन्होंने खुद उसे जमानत दिलाई थी। दोनों ने आरोप लगाया कि नोनी और उसकी पत्नी नशा तस्करी करते हैं। पिछले दिनों जब पुलिस की छापामारी हुई थी तो वह एक डोलू में नशा लेकर भाग गई थी। वह ऑटो नाम का चलाता है, जबकि उसका असली धंधा नशा बेचना हैे।

    वहीं इस मामले को लेकर शिव सेना के नेता सुनील बंटी ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस सारे मामले की निष्पक्ष जांच करे। जहां पर यह मारपीट करने के आरोप लगा रहा है वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल कर चेक की जा सकती है। बंटी ने कहा कि युवक नोनी नशा तस्कर है। आधा किलो चरस के मामले में जेल से जमानत पर बाहर है। इसके अलावा भी उस पर कई नशे के मामले दर्ज हैं।

  • शहर की दो पार्किंगों की 17 लाख 9 हजार रूपये में हुई नीलामी 

    शहर की दो पार्किंगों की 17 लाख 9 हजार रूपये में हुई नीलामी 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय में बने दो पार्किंग स्थलों की नगर परिषद कार्यालय में नीलामी आयोजित हुई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी और उपाध्यक्ष पवन कपिला की देखरेख में नीलामी हुई।  संदीप कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के रोटरी चौक के पास और आयुर्वेदिक अस्पताल के पास बनी दोनों पार्किंग की नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया गया है।

    नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि एमसी पार्क के सामने वाली पार्किंग को करीब 9.66 लाख रुपये में मंगल सिंह नाम के व्यक्ति को अलॉट हुआ है। जबकि आयुर्वेदिक अस्पताल के पास बनी पार्किंग को 7.43 लाख में किशोरी लाल शर्मा को अलॉट हुई है। इस प्रक्रिया में तय हुआ कि दोनों बोलीदाताओं को बोली की रकम का 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा। संदीप कुमार ने बताया कि 1 मार्च से पूर्व नीलामी प्रक्रिया की बची हुई औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पार्किंग स्थलों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • सरकंडों में आग लगने से अंबाला जाने वाली ट्रेन 30 मिनट लेट

    सरकंडों में आग लगने से अंबाला जाने वाली ट्रेन 30 मिनट लेट

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव ठठल में रेलवे लाइन के किनारे सरकंडों में आग लगने से अंबाला जाने वाली ट्रेन अपने तय समय से 30 मिनट देरी रवाना हुई। आगजनी में ट्रेन या यात्रियों को नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग अम्व की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

    आग के पूरी तरह शांत हो जाने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे ठठल स्थित रेलवे लाइन के साथ अचानक सरकंडों को आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर चालक ने ट्रेन को पहले ही रोक लिया। इसी बीच आग की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाया। इसके बाद ही ट्रेन अंबाला के लिए रवाना हो पाई।

  • पंजाबः इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर के फ्रेंडस पेपर मिल में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर के फ्रेंडस पेपर मिल में लगी आग, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर एरिया में आज स्थिति उस समय भयानक हो गई, जब फ्रेंडस पेपर मिल में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि कुछ ही पल में सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस मौके पर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए थाना जुगियाल के प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने जुगियाल फायर ब्रिगेड को साथ लेकर मौके पर बचाव कार्य को अंजाम दिया। देखने वाली बात यह थी कि पुलिस के मुलाजिम भी अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाने के लिए खुद आगे आए।

    इस मौके पर गांव वासियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा की फैक्ट्री वालों के पास में आग पर काबू पाने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं था। कुछ ही दूरी पर गांव वासियों के खेत है। जिसमें गेहूं की फसल लगी हुई है। गांव वासियों का कहना है कि पहले भी वह प्रशासन से मांग कर चुके हैं। जिन फैक्ट्रियों को यहां पर सरकार ने परमिशन दी हुई है। उन फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी की पूरी तरह से जांच की जाए। इससे पहले भी पायनर मिल में आग लग चुकी है।

    जिस में भी काफी नुकसान हुआ था। इस मौके पर बताते हुए सब फायर अफसर दीदार सिंह ने कहा कि इस फैक्ट्री के पास में एनओसी है या नहीं इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रशासन इस बात को गंभीरता से लेता है। या प्रशासन इंतजार करेगा। जब तक कोई जानी नुकसान ना हो प्रशासन को भी देखना चाहिए कि क्या फैक्ट्रियां कानूनी मापदंड पूरे करती है। या कागजों में ही यह मापदंड पूरे किए जाते हैं।

  • इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में ”बेकरी प्रोडक्ट्स” पर वर्कशॉप का आयोजन

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में ”बेकरी प्रोडक्ट्स” पर वर्कशॉप का आयोजन

    जालंधर/विजयः बेकरी में एक कुशल पेशेवर को विकसित करने के प्रयास में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा “बेकरी प्रोडक्ट्स’” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में मोहित मोंगा (बेकरी शेॅफ)  रिसोर्स पर्सन के रूप में  उपस्थित हुए।

    शेॅफ मोहित ने विद्यार्थियों को चॉकलेट की संरचना और डोह तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी दी। सत्र के दौरान, उन्होंने वेनिला केक, ड्राई केक, मार्बल केक, बादाम कुकीज़, चॉको चिप्स, अजवाइन कुकीज़ और नारियल कुकीज़ बनाने की विधि  का प्रैक्टिकल डेमो विद्यार्थियों को दिया। शेॅफ मोहित ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के सपनों और जुनून को पूरा करने के लिए अपना व्यापार शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया।
    राहुल जैन (डायरेक्टर को-ऑर्डिनेटर स्कूल्स और कॉलेजिस) ने विद्यार्थियों के साथ अपने मूल्यवान कौशल और अनुभव को साझा करने के लिए रिसोर्स पर्सन का  धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला ने  विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के बेकरी आइटम्स जैसे कि डोह,  ब्रैड्स, पाईज़, केक व कुकीज़ को अपने हाथों से तैयार करने का अनुभव प्रदान किया है।
  • दीक्षा और पार्थ बने मिस और मिस्टर फेयरवैल

    दीक्षा और पार्थ बने मिस और मिस्टर फेयरवैल

    ऊना/सुशील पंडित : एस एस माडल स्कूल पिपलू में नवमीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी फेयरवैल पार्टी। इस पार्टी में बच्चों ने मनोरंजक कार्यक्रम के साथ -2 अपने विचार भी व्यक्त किए। दसवीं कक्षा के समीर, अतुल, आशीष, पुनम, आराधना, शिवंतिका, यशिता, पार्थ और दिक्षा ने बताया कि इस स्कूल में छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ, विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास पर भी विशेष महत्व दिया जाता है।

    इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन  विपन शर्मा और प्रबंधन  सविता शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के अध्यापकों में अरूणा, कुमारी मधु, अमीर वेगम, अनामिका,  रवीना, प्रियंका, वंदना, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। स्कूल के मुख्याध्यापक अभिषेक राणा ने छात्रों को शिक्षकों द्वारा बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए स्कूल एवं माता पिता का नाम रोशन करने की कामना की।

  • पंजाबः बहन के साथ Golden Temple पहुंची शिल्पा शेट्‌टी, देखें वीडियो

    पंजाबः बहन के साथ Golden Temple पहुंची शिल्पा शेट्‌टी, देखें वीडियो

    अमृतसरः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी अपनी बहन शमीता शेट्‌टी के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि वह जल्द ही दोबारा बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं और उस फिल्म में वह एक पंजाबन का किरदार अदा करेंगी। शिल्पा शेट्‌टी गोल्डन टेंपल में माथा टेककर अपने व परिवार के लिए खुशियां मांगी। शिल्मा शेट्‌टी ने बताया कि जल्द ही उनकी नई फिल्म सुक्खी आने वाली है। जिसमें उन्हें बहुत ही बेहतरीन किरदार मिला है। वह एक पंजाबन जट्‌टी बनकर पर्दे पर आ रही हैं।

    शिल्पा ने बताया कि अमृतसर में लैंड होने के बाद वह सबसे पहले गोल्डन टेंपल ही आती हैं। यहां आस्था उन्हें खींच कर लाती है। कड़ाह प्रसाद उन्हें बहुत ही अधिक पसंद है। गोल्डन टेंपल में सुकून का एहसास उन्हें होता है। शिल्पा शेट्‌टी ने बताया कि वह मुंबई में चाहे डाइट की तरफ ध्यान देती हैं, लेकिन अमृतसर आकर वह सब खाती हैं। होटल में पहले से ही अमृतसरी कुलचा और सरसों का साग व मक्की की रोटी का ऑर्डर दिया जा चुका है। यह खाने की चीजें उन्हें मुम्बई में नहीं मिलती।

  • उपमुख्यमंत्री वाहवाही लूटने के लिए झूठे बयान जारी कर रहे: भाजपा 

    उपमुख्यमंत्री वाहवाही लूटने के लिए झूठे बयान जारी कर रहे: भाजपा 

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरोली के अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी, गगरेट के अध्यक्ष सतपाल सिंह, कुटलैहड़ के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा जारी किया गया प्रेस बयान पर पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनने के बावजूद मुकेश अग्निहोत्री की झूठ बोलने की आदत अभी गई नहीं है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के लगातार झूठ पर झूठ बोलने से ऊना जिला भी बदनाम हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि जिस बल्क ड्रग पार्क के लिए 225 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से लाने के दावे मुकेश अग्निहोत्री कर रहे हैं वह जनता को बताएं कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी उस वक्त वह ऊना के लिए या प्रदेश के लिए क्या लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री वही नेता हैं जिन्होंने बल्क ड्रग पार्क को रोकने के लिए यहां भालू तक होने की बात कही और वर्तमान में कांग्रेस सरकार के एडवोकेट जनरल से उस वक्त वकील के रूप में बल्क ड्रग पार्क का रास्ता रोकने के लिए अदालत में खड़ा किया था।

    उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री जैसे नेताओं की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने कभी हिमाचल के हितों पर जुबान तक नहीं खुली, अब जब भाजपा ने बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूरा खाका तैयार करते हुए इसके निर्माण को पहली लिस्ट जारी करवाई है तो उपमुख्यमंत्री वाहवाही लूटने के लिए झूठे बयान जारी कर अपने आप को हंसी का पात्र बना रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मोदी का ही करिश्मा है कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में हजारों करोड रुपए के बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जा सकते हैं, लेकिन मनमोहन सिंह की सरकार के समय तो कांग्रेस के लोग 5 करोड रुपए भी हिमाचल के लिए नहीं ला पाए थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अब हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं ऐसे में उन्हें झूठ बोलकर न तो अपने साथ गिरानी चाहिए और न हिमाचल प्रदेश की छवि को धूमिल करना चाहिए।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए मुकेश अग्निहोत्री बल्क ड्रग पार्क के शिलान्यास को चुनावी स्टंट बताते थे, लेकिन अब उन्हें इस बल्क ड्रग पार्क में प्रदेश की खुशहाली कैसे नजर आने लगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला में अभी तक का जितना भी औद्योगिक विकास हुआ है यह सब भाजपा सरकारों की देन है जबकि मुकेश अग्निहोत्री जब प्रदेश के उद्योग मंत्री थे उस वक्त प्रदेश से कितने उद्योगों को पलायन करना पड़ा था, यह बात किसी से छुपी नहीं है।

  • मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें CBI को कोर्ट से इतने दिन का मिला रिमांड 

    मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें CBI को कोर्ट से इतने दिन का मिला रिमांड 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार करने के एक दिन बाद सीबीआई ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान सीबीआई ने आगे की पूछताछ के लिए सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। कोर्ट ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया।

    राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। सीबीआई ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि गिरफ्तार किये गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि आबकारी नीति मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है, लेकिन जांच से पता चलता है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर फैसला किया।

    सीबीआई ने अदालत से कहा कि पूछताछ के लिए उसे सिसोदिया की हिरासत की आवश्यकता है। वहीं, सिसोदिया के वकील ने उन्हें हिरासत में देने की सीबीआई के अनुरोध का विरोध किया। उन्होंने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति (अब रद्द की जा चुकी) को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर रविवार शाम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

  • पंजाबः PNB लूट मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने इस बैंक में भी दिया था वारदात को अंजाम

    पंजाबः PNB लूट मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने इस बैंक में भी दिया था वारदात को अंजाम

    अमृतसरः शहर के रानी का बाग में स्थित पंजाब नेशनल बैंक लूट मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। काबू किए गए आरोपियों ने दो महीने पहले कत्थूनंगल में पंजाब नेशनल बैंक में भी वारदात को अंजाम दिया था। लोहारा निवासी लालजीत सिंह और ऋषि विहार निवासी गगनदीप सिंह ने वारदात को कबूल लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी पीएस विर्क ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक कैंट ब्रांच की जांच के लिए दोनों ही आरोपियों का पुलिस रिमांड में ले रखा है।

    जब कंटेनमेंट थाने की एसएचओ खुशबू शर्मा ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने कत्थूनंगल बैंक लूट वारदात को भी कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से लूट के 2.90 लाख रुपए, एक चोरी की एक्टिवा, लूट के पैसों से खरीदी जिप्सी, वारदात के समय पहने कपड़े और मोबाइल जब्त किए हैं।

    पुलिस ने बताया कि कत्थूनंगल लूट के समय भी आरोपियों ने एक एक्टिवा का इस्तेमाल किया था। जिसे आरोपियों ने आईडीएच मार्केट से चुराया था। इतना ही नहीं, इस लूट में आरोपियों ने 18 लाख रुपए लूटे थे। जिन पैसों को ठिकाने लगाने के लिए एक जिप्सी और महंगे फोन खरीदे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों ने 19 दिसंबर को कत्थूनंगल पीएनबी बैंक में उन्होंने की बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले से ही पुलिस रिमांड पर है।