Blog

  • पंजाबः अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 15 High and SUV सहित 24 गाड़ियां बरामद

    पंजाबः अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 15 High and SUV सहित 24 गाड़ियां बरामद

    अमृतसर : पंजाब में लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन राज्य में लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं जिलें में लूटपाट के मामलों पर नकेल कसते हुए एसएसपी स्वपन शर्मा की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसएसपी द्वारा लूटपाट के बढ़ रहे मामलों को लेक चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस टीम में वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

    इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 2 हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस बे इनके कब्जे से 15 हाई एंड एसयूवी बरामद सहित 24 वाहन बरामद किए है। यह गिरोह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में सक्रिय था, जो मिल कर एक गैंग चला रहे थे। एसएसपी ने बताया कि देहात पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। आरोपियों से पूछताछ दौरान बाकी सदस्यों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब में आप पार्टी व भाजपा के बीच टकरावः सीएम आवास घेरने जा रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पंजाब में आप पार्टी व भाजपा के बीच टकरावः सीएम आवास घेरने जा रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बीते दिन विधानसभा के स्पेशल सेशन बुलाने के फैसले को रद्द कर दिया था। जिसका विरोधी पार्टियों ने स्वागत किया। वहीं आप पार्टी ने इस फैसले को लेकर आज सुबह विधायकों की मीटिंग बुलाई। विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राज्य में आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। वीरवार को एक तरफ आम आदमी पार्टी विरोधस्वरूप राजभवन की ओर कूच किया तो भाजपा ने भगवंत मान सरकार को घेरने के लिए सीएम आवास की तरफ कूच किया।

    वीरवार सुबह भाजपा नेताओं ने सीएम आवास को घेरने के लिए भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37-A से कूच किया। भाजपा नेता जैसे ही सीएम आवास के नजदीक पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता आगे बढ़ते रहे। भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी। पुलिस द्वारा पानी की बौछारें छोड़ने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने। वह बेरिकेट्स के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। पुलिस ने भाजपा नेताओं को खदेड़ने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

    इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बाद भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी दे दी। भाजपा नेता जंगी लाल महाजन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में 10 गुणा भ्रष्टाचार बढ़ा है।विशेष सत्र की मंजूरी रद कर राज्यपाल ने संविधान की रक्षा की है। कांग्रेस से भाजपा में गए सुनील जाखड़ ने कहा कि संगरूर लोकसभा चुनाव में मिली हार भगवंत मान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है। इस चुनाव में तीन महीने में ही आप सरकार की नाकामी सामने आ गई थी।

  • पंजाबः नशा छुड़ाओ केंद्र से 6 मरीज फरार, मचा हड़कंप

    पंजाबः नशा छुड़ाओ केंद्र से 6 मरीज फरार, मचा हड़कंप

    बठिंडाः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पाल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़वाने के लिए भर्ती छह मरीज दूसरी मंजिल का पिछला दरवाजा तोड़कर पाइप के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि पता चला है कि सभी मरीज अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं दो युवकों के स्वजनों ने उनके लिए दवा भी ले ली है। दरअसल, नशा मुक्ति केंद्र की इमारत के दरवाजे-खिड़कियां काफी जर्जर हो चुके हैं।

    हालात यह हैं कि यह न तो ठीक से बंद होते हैं और न ही इनकी कुंडियां वगैरह सही हैं। ऐसे में यहां भर्ती मरीज भागने की फिराक में रहते हैं। इस संबंध में मनोचिकित्सक डा. अरुण बंसल ने बताया कि इस समय नशामुक्ति केंद्र में करीब 40 मरीज भर्ती हैं। इनमें से छह युवक केंद्र की दूसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर पाइप के सहारे नीचे उतर गए।

    बाद में जांच में पता चला कि उक्त युवक अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से दो युवकों के स्वजनों ने उनके लिए दवा भी ले ली है। उन्होंने कहा कि इमारत की मरम्मत के लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है। उधर चौकी प्रभारी एसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में जरूरी जानकारी मिली थी, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः तहसील कम्पलैक्स के अंदर जाली आरसी बनाते 3 आरोपी काबू, आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद

    पंजाबः तहसील कम्पलैक्स के अंदर जाली आरसी बनाते 3 आरोपी काबू, आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद

    लुधियानाः जिलें में पुलिस ने जाली आरसी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी देहात हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी जगराओं की कचहरी में सक्रिय हो कर लोगों की जाली आरसी तैयार करते थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार की जाली आरसी, डुप्लीकेट इंश्योरेंस एवं जन्म मौत के जाली सर्टिफिकेट तैयार कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि यह लोग कचहरी में सक्रिय होकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी कचहरी में एजेंटबाजी का भी काम करते है। कचहरी में जो लोग अपने काम करवाने आते या चालान आदि का भुुगतान करने आते तो ये लोग उन लोगों को अपना शिकार बनाते थे। लोगों को बातों में लेकर बदमाश जाली कागजात लोगों को तैयार करके देते थे। पुलिस ने इस मामले में 3 नौसरबाजों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों से 9 वाहनों सहित कई सामान किया बरामद

    पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 9 वाहनों सहित 5 जाली आरसी, 2 लैपटॉप ,1 कम्प्यूटर, 2 प्रिंटर ,1 हार्ड ड्राइव बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पीवीसी कार्ड प्रिंटर में लगाकर नकली आरती तैयार कर देते थे। पीवीसी को यदि ध्यान से देखा जाए तभी पहचान हो पाती थी कि ये आरसी नकली है अन्यथा लोग नकली आरसी को भी असली ही समझते थे।

    सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

    जिला देहात पुलिस के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस की एसआई कमलदीप कौर ने मिली सूचना के आधार पर जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस बनाने वाले 3 नौसरबाजों को काबू किया था। पकड़े गए 3 आरोपियों से जब सीआईए स्टाफ पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस को पुलिस ने आरोपियों से जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस तैयार करने वाले सामान के साथ साथ 9 वाहन और 5 जाली आरसी भी बरामद की है। जिला देहात के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तहसील कम्पलैक्स के अंदर बैठे ही अपना यह गोरखधंधा चला रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया 1 आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ राजा तहसील कॉम्पलैक्स में ही अपने चेंबर में , दूसरा आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा तहसील कम्पलैक्स में प्राइवेट तौर पर टाइपिस्ट का काम करता था एवं तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर काम करता था।

    सस्ते रेट में तैयार करते थे इंश्योरेंस

    एसएसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी आपसी मिलीभगत के चलते भोले भाले लोगों को गुमराह कर कम रेटों पर उनके वाहनों की जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस सस्ते रेटों पर तैयार कर देकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने का काम करते थे। पुलिस मुताबिक आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष से इस गोरखधंधे में संलिप्त है। आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह 4 हजार से 9 हजार रुपये तक कागजात के वसूलते थे। बाकी जितने पर ग्राहक सेट हो जाए उतने पर सैटिंग कर लेते थे। डेढ़ वर्ष में लाखों रुपये आरोपी लोगों से ठग चुके थे।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

    पंजाबः पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

    संगरूरः पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयेंद्र सिंगला की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। संगरूर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए हैं। स्थानीय अदालत ने सिंगला को 17 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिंगला के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

    तत्कालीन रिटर्निंग अधिकारी सह संगरूर एसडीएम का पत्र मिलने के बाद पहली बार इस साल 12 फरवरी को आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के तहत संगरूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, उड़न दस्ते की टीम के प्रभारी राजिंदर कुमार ने सिंगला को मानदंडों का उल्लंघन करते हुए लगभग 70-80 लोगों की एक राजनीतिक रैली, स्ट्रीट मीटिंग आयोजित करते हुए पाया था।

    दूसरी प्राथमिकी अगले दिन आईपीसी की समान धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत उसी थाने में रिटर्निंग अधिकारी से एक और पत्र प्राप्त करने के बाद दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि सिंगला ने बिना अनुमति और कोविड मानदंडों का उल्लंघन करते हुए लगभग 250 लोगों की एक और राजनीतिक रैली का आयोजन किया था।

  • पंजाबः बिजली का मीटर लगाने गए जेई के साथ लोगों ने की मारपीट, आरोपियों खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज

    पंजाबः बिजली का मीटर लगाने गए जेई के साथ लोगों ने की मारपीट, आरोपियों खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब के फिरोजपुर जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें में सहायक जूनियर इंजीनियर (जेई) करनैल सिंह पर कल शाम फ़िरोज़पुर के गांव गट्टी मसता के कुछ व्यक्तियों ने हमला दर दिया। इस मामले को लेकर बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जेई ने फोन पर बात करके हालचाल पूछा और वहीं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।

    जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमटिड (पीएसपीसीएल) के उप मंडल दफ़्तर में तैनात सहायक जेई करनैल सिंह गांव में बिजली का मीटर लगाने के लिए गया था तो कुछ व्यक्तियों ने गांव में उनके विरोधी के घर मीटर लगाने के कारण उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने करनैल सिंह के साथ बातचीत कर उनको सरकार की तरफ से हर संभव मदद की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध है।

    उन्होंने बताया कि ममदोट पुलिस ने सभी मुलाजिमों के खि़लाफ़ इरादा-ए-कत्ल और भारतीय आचार संहिता की अन्य अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुलाजिमों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी और सभी मुलजिमों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान थाना ममदोट में आइपीसी की धारा 307, 332, 341, 353, 186, 506, 148, 159 और 323 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।

  • तालाब में नहाने समय डूबा 10वीं का स्टूडेंट, दोस्त बोला डर के कारण किसी को नहीं बताया

    तालाब में नहाने समय डूबा 10वीं का स्टूडेंट, दोस्त बोला डर के कारण किसी को नहीं बताया

    जालोर : जालोर जिले के आहोर में 14 वर्षीय किशोर सोमवार शाम को अचानक लापता हुए नाबालिग लड़के का शव दूसरे दिन चवरछा बांध में मिला। मृतक छात्र अपने दोस्त के साथ तालाब पर नहाने गया था। इस दौरान वह पानी में डूब गया। इस दौरान उसके साथ मौजूद दोस्त डरकर वहां से भाग गया। पुलिस ने नाबालिग का शव बाहर निकालकर अस्पताल की मॉच्युरी में रखवाया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। यह पूरा मामला आहोर थाना क्षेत्र के हरजी गांव का है।

    थाना प्रभारी प्रदीप डागा ने बताया कि हरजी निवासी फूटरमल पुत्र नाथूराम सुथार ने सोमवार रात को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि उसका भतीजा नवीन उर्फ गोटू (14) पुत्र उम्मेदमल सुथार शाम को करीब 5 बजे घर से खेलने के लिए बाहर गया था। शाम को करीब 6.30 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। मंगलवार शाम को उसका शव चवरछा तालाब में मिला।

    थाना प्रभारी ने बताया कि नवीन को आखिरी बार उसके एक दोस्त के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसके दोस्त से पूछताछ की तो उसने बताया कि शाम को नवीन और वह नहाने के लिए तालाब पर गए थे। इस दौरान नवीन पानी में डूब गया। नवीन के डूबने से वह घबरा गया और वहां से अपने घर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस पर पुलिस नवीन के दोस्त को लेकर तालाब पर पहुंची और तलाश की तो पानी में नवीन का शव मिल गया। जहां छात्र डूबा था, वहां से कुछ दूरी पर उसके कपड़े भी मिले। उन्होंने बताया कि नवीन का दोस्त भी नाबालिग है। दोस्त के डूबने के कारण वह घबरा गया और उसने किसी को भी नहीं बताया। मृतक नवीन गांव के स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता था।

  • जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा और DCP नरेश डोगरा में धक्कामुक्की, DCP के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज!

    जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा और DCP नरेश डोगरा में धक्कामुक्की, DCP के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज!

    जालंधर (वरुण) शास्त्री मार्किट चौक में देर रात 2 दुकानदारों में विवाद हो गया था जिसके बाद एक पक्ष ने सेंट्रल से आप विधायक दायक रमन अरोड़ा को फोन कर मामले की सूचना दी। वही मौके पर पहुंचे डीसीपी नरेश डोगरा और विधायक रमन अरोड़ा की इस मामले को लेकर बहस हो गई। शास्त्री मार्किट में झगड़ा सामान रखने को लेकर शुरु हुआ था। इसके बाद इसने मारपीट का रूप ले लिया। इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    दुकान के झगड़े को लेकर हुई मारपीट के बाद पुलिस ने अपने ही डीसीपी कानून व्यवस्था नरेश डोगरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 इरादा कत्ल और जाति सूचक शब्द बोलने पर SC/ST एक्ट में मामला दर्ज हो सकता है। पुलिस ने अपने अधिकारी के खिलाफ मामला जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के काम में दखल देने पर दर्ज करने की तैयार कर ली है। थाने में रात को विधायक, रमन अरोड़ा के साथ वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जिन दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हुआ उनमें से एक का पक्ष विधायक रमन अरोड़ा ले रहे थे जबकि दूसरे दुकानदार को डीसीपी नरेश डोगरा अपना भांजा बता रहे थे।

    दोनों का आपसी विवाद खत्म करने के लिए सेंट्रल टाउन में ही एक कार्यालय में विधायक के समर्थक और डीसीपी डोगरा व उनके समर्थक इकट्ठा हुए थे। यहां पर ही विधायक के समर्थकों की डीसीपी के साथ बहस हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विधायक समर्थक राहुल, सन्नी और उमेश घायल हुए हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। 

    वहीं मामला दर्ज करने के लिए भी पुलिस भी आपस में कशमकश चलती रही, लेकिन सीपी गुरशरण सिंह के आदेश पर डीसीपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए थाने में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा पहुंचे। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई, उनके बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी और पुलिस कमीश्नर गुरशरण सिंह संधू और और डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि डीसीपी नरेश डोगरा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मामले की जांच की जारी है। दोनों पक्षों के बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि अभी तक जो लोग मारपीट में घायल हुए हैं, अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी मेडिकल लीगल रिपोर्ट अभी तक उन्हें नहीं मिली है। फिलहाल मामला बयानों पर दर्ज किया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी सिर्फ पर्चा दर्ज किया गया है। 

  • राशिफल (वीरवार 22 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 22 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

    वृषः सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

    मिथुनः आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें।

    कर्कः वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

    सिंहः आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।

    कन्याः दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

    तुलाः बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।

    वृश्चिकः वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा।

    धनुः शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें।

    मकरः व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

    कुंभः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है।

    मीनः रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

  • पंजाबः एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर को घर में बंधक बना 22 लाख के गहने व 12 लाख रुपए ले फरार लुटेरे

    पंजाबः एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर को घर में बंधक बना 22 लाख के गहने व 12 लाख रुपए ले फरार लुटेरे

    अमृतसरः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिन दिनाड़े लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं आज सिविल लाइन थाना के अधीन पड़ती यासीन रोड पर में दोपहर एयर फोर्स के सेकेंड इन चीफ कमांंड (एयर कमोडोर) इंद्रबीर सिंह सिदाना (रिटायर्ड) को लुटेरों ने बंधक बनाकर 22 लाख के गहने और 12 लाख रुपये नगद लूट लिए। उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए तीन नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे थे। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। एडीसीपी प्रभजोत सिंह ने दावा किया है कि लुटेरों का पता लगाकर जल्द काबू कर लिया जाएगा। यासीन रोड निवासी इंद्रबीर सिंह सिदाना ने बताया कि वह एयरफोर्स से सेकेंड इन चीफ रिटायर्ड हो चुके हैं। अब वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे हैं।

    बुधवार की दोपहर वह घर में अकेले थे और आराम कर रहे थे। इस बीच तीन नकाबपोश युवक उनके घर के भीतर घुस आए। जब उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने तेजी से उनके हाथ-पैर चादर से बांध दिए। जब उन्होंने मुकाबला करना चाहा तो लुटेरे उनसे भिड़ने लगे। शोर मचाने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उनकी आवाज कमरे से बाहर ना जा सके। फिर उनकी आंखों पर भी पट्टी लपेट दी।