Blog

  • आज का राशिफल, 26 जून 2023

    आज का राशिफल, 26 जून 2023

    आज का राशिफल, 26 जून 2023

    मेष: कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
    वृष: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
    मिथुन: विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

    कर्क: व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
    सिंह: स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।
    कन्या: किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
    तुला: आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।
    वृश्चिक:  निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी।
    धनु: व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
    मकर: कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।
    कुंभ: आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है।

    मीन: बुद्धि का प्रयोग करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
  • जालंधरः दिनदहाड़े कारोबारी की चाकू मारकर हत्या

    जालंधरः दिनदहाड़े कारोबारी की चाकू मारकर हत्या

    जालंधर: बस्ती गुजा मेन बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक में करियाना कारोबारी की हमलावरों ने सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी। करियाना कारोबारी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है। जिस पर तीन हथियारबंद युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किराना कारोबारी की मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक बस्ती गुजा मेन बाजार में बिल्ला करियाणा स्टोर है बताया जा रहा है कि करियाणा कारोबारी बिल्ला रोज सुबह 6:00 बजे दुकान खोलता है। आज सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान पर मौजूद था कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे चाकूओ से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई घटना के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि वारदात लूट के कारण हुई। बताया जा रहा है कि मारने वाले युवक नशेड़ी थे पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई 

  • गोली लगने से BSF के जवान की मौत

    गोली लगने से BSF के जवान की मौत

    अलीगढ़: जिले में BSF जवान ने रविवार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह शनिवार को ही छुट्‌टी पर घर आया था। रात में पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह खून से लथपथ पड़ा था। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला पिसावा थाना क्षेत्र के भटिहार गांव का है। भटियार का रहने वाला कन्हैया कुमार (32) सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कॉन्स्टेबल था।

    वर्तमान में उसकी तैनाती गुरुग्राम (गुड़गांव) में थी। 5 साल पहले कन्हैया की शादी प्रीति देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार को कन्हैया छुट्‌टी लेकर घर आया। रात में उसका अपनी पत्नी प्रीति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। रविवार को कन्हैया सुबह से ही गुमसुम था। उसने घर पर किसी से भी बात नहीं की। उसको ड्यूटी पर जाना था। मगर, इसके पहले ही उसका प्रीति से फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

    सभी लोग दौड़कर कमरे में गए। वहां कन्हैया घायल अवस्था में पड़ा था। पास में उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि कन्हैया हर शनिवार को घर आता था। एक दिन रुकने के बाद वह ड्यूटी पर लौट जाता था। उसने बताया कि न जाने भाई-भाभी के बीच रात में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। BSF जवान की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। जवान ने खुद को गोली मारी है या फिर पिस्टल की साफ-सफाई के दौरान गोली चल गई, इसकी भी जांच की जा रही है। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि पिस्टल से गोली लगने के कारण BSF जवान की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने पारिवारिक विवाद और गृह कलेश की बात बताई है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब से बड़ी खबर : कार्नीवाल मेले में 30 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, मची भगदड़

    पंजाब से बड़ी खबर : कार्नीवाल मेले में 30 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, मची भगदड़

    अबोहर: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुरानी वाटर वर्क्स वाली डिग्गियों (आभा स्क्वेयर) में चल रहे अबोहर कार्नीवाल मेले के दौरान झूला गिरने से भगदड़ मच गई। गनीमत यही रहा कि कोई भी जानमाल की हानि नहीं हुई।

    करीब 30 फुट ऊपर चल रहे झूले में दर्जनों बच्चे महिलाएं सवार थी, जो बाल बाल बच गए। झूले की प्रेशर पाइप फटने से उसमे निकले गर्म डीजल की बौछारें आसपास खड़े के ऊपर गिरी जिससे मेले वाले स्थान पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि झूला धीरे-धीरे नीचे आया जिस वजह से लोगों की जान बच गई।

    अगर झूला पूरी स्पीड से नीचे गिरता तो कम से कम 2 दर्जन लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते। मेला आयोजकों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए जाने से गुस्से में आए लोगो ने आयोजकों के साथ धक्का मुक्की भी की। अबोहर के जागरूक लोगो ने मेले की मंजूरी कैंसल कर मेला उठवाने की मांग की है। रविवार होने की वजह से मेला स्थल पर काफ़ी भीड़ थी।

  • जालंधरः 38 किलो चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः 38 किलो चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/एएनएस: देहात क्राइम ब्रांच के पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्जे से 38 किलों चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सोमी निवासी कीरतपुर साहिब के रूप में हुई है। देहात क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई पिपल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान आदमपुर के पास मौजूद थे, जहां उन्हें हेमकुंड स्कूल के पास सर्विस लाइन पर खडे ट्रक चालक को शक के आधार पर उसका नाम पूछा तो वह घबरा गया। वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने ट्रक की टूल किट को चैक किया तो उससे दो बोरे 19-19 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस के ख़िलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित ये कहां से लेकर आया था।

  • जालंधरः पानी की समस्या से परेशान लोगों ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    जालंधरः पानी की समस्या से परेशान लोगों ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    जालंधर/एएनएस: वार्ड नंबर 76 (नया), संतोख पूरा न्यू आबादी नजदीक झंडियां वाला पीर में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया लोग 2 महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि नगर निगम के 7 नंबर जोन स्टेट लंबा पिंड के चरनजीत सिंह जेई को मुहल्ले निवासी अपनी समस्या कई बार बात चुके हैं। चरनजीत सिंह जेई उनकी कोई भी बात नहीं सुनता है और मुहल्ले निवासीओ से गलत व्यवहार से बोलता है।

  • रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बारिश के पानी में था करंट, महिला की मौत

    रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बारिश के पानी में था करंट, महिला की मौत

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश की वजह से कुछ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कुछ लोगों पर ये आफत बन गई है। बारिश की वजह से नई दिल्ली में भी कई जगह वाटर लॉगिंग हो गई है। जिसकी वजह से एक महिला की जान चली गई।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी आहूजा नाम की महिला कल रात पति के साथ कहीं ट्रेन से जा रहीं थी, जिसके लिए वह रेलवे स्टेशन पर गई थी। रेलवे स्टेशन में बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग के पानी में बिजली की तारें डूबी हुई थी। जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से साक्षी की मौत हो गई।

    साक्षी सुबह करीब साढ़े 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। उसके साथ 2 महिलाएं और 3 बच्चे थे। साक्षी को चंडीगढ़ जाना था। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है जिसकी वजह से हर जगह पानी भरा हुआ था। महिला ने पानी से बचने के लिए एक बिजली के खंभे को पकड़ लिया। जिसकी वजह से महिला को तेज करंट लगा। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश भी की। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

  • त्यार में पशुशाला जलकर राख,फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    त्यार में पशुशाला जलकर राख,फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    त्यार में पशुशाला जलकर राख,फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    ऊना/सुशील पंडित :बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव त्यार खुरबाई में आग लगने से पशुशाला जल कर राख हो गई।  आग से पीड़ित गुरबचन सिंह का करीब 50 हजार का नुकसान  हुआ है । अचानक लगी आग स्लेटपोश पशुशाला में भड़क उठी।और पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया । पशुशाला  में लगी आग से पीड़ित की पशुशाला में रखी इमारती लकड़ी, पशुओं का चारा 15 क्विंटल तुडी  जल कर राख हो गई । आग की सुचना फायर ब्रिगेड  ऊना को दी गई ।कर्मियों ने मौका पर पहुंचकर आग को बुझा दिया ।  आग से करीब 50 हजार का नुक्सान बताया जा रहा है। आग से रिहायशी मकान जलने से बचा लिय गए।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • हरोली पुलिस ने नवांशहर से पकडा शातिर चोर ,स्नैचिग की 4 वारदातें कबूली

    हरोली पुलिस ने नवांशहर से पकडा शातिर चोर ,स्नैचिग की 4 वारदातें कबूली

    पंजाब में भी कई जगह वांछित है आरोपी

     स्नैचिग के मामले मे हो चुका है गिरफतार

    आरोपी के खिलाफ पंजाब व हिमाचल में स्नैचिंग व अन्य वारदातों के 15 मामले दर्ज

    *पंजाब मे एक केस मे भगोडा भी है आरोपी*

    ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के मार्गदर्शन व उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत के दिशा निर्देशानुसार , थाना प्रभारी हरोली सुनील साख्यान के नेतृत्व मे अभी तक कई मामलों में वांछित आरोपी को पकडने मे सफल हुई है । इसी कडी में हरोली पुलिस ने 3 माह से फरार चल रहे शातिर चोर, चेन स्नैचर को पंजाब के नवांशहर से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है । उक्त वांछित अपराधी ने हरोली क्षेत्र को चेन स्नैचिंग की वारदात करने के लिए विशेषता टारगेट कर रखा था । आरोपी ने इस वर्ष पहली वारदात 23-3-2023 को ललडी से कुंगडत जाने वाले रोड पर कमलजीत कौर नामक स्कूटी सवार महिला से उसके गले से सोने की चेन स्नैच की थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों मे आरोपी की शिनाख्त की थी।  पिछले 4 महीनों में आरोपी ने वैक टू वैक चार वारदातों को अंजाम दिया था जो हर बार मोटरसाईकिल का नम्बर बदलकर या छुपाकर इलाके मे उस दिन प्रवेश करता जिस दिन आवाजाही ज्यादा रहती व महिलाओं व वुजुर्गों को पीछा करके मौका पर उनको टारगेट करता व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता ।
    पहली वारदात के बाद ही पुलिस ने आरोपी की पहचान करके उसके घर जाकर उसको पकड़ने के लिए रेड की थी परंतु आरोपी फरार होने मे सफल रहा था फिर आरोपी ने एक महीने बाद फिर हरोली में आकर वारदात को अंजाम दिया । एक तरह से मान लें तो पुलिस और चोर मे चूहे विल्ली का खेल चल रहा था । पुलिस ने दूसरी वारदात के बाद उसकी टाईमिंग की कैलकुलेशन करके व गुप्तचर की मदद से कि किस दिन आरोपी ज्यादातर वारदात को अंजाम देता है पर पूरा प्लान बनाया और आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया परंतु आरोपी एक बार तो पुलिस पार्टी मे घिरने के वावजूद बाईक का सहारा लेकर खुला रोड होने के कारण भागने मे सफल हो गया था । वैक टू वैक वारदातें होते देख थाना प्रभारी सुनील संख्यान खुद आरोपी के घर पर पंजाब मे रेड कर चुके थे जिस से आरोपी को आभास हो गया था कि हिमाचल पुलिस  उसके पीछे लग गई है तो उसने घर आना भी छोड दिया ।
     परंतु कहते है कि कानून के हाथ लंबे होते है उसी लोकोक्ति को हरोली पुलिस ने सिद्ध करते हुए आरोपी स्नैचर को पंजाव के जिला नवांशहर से पकड़ लिया । अभी तक आरोपी ने पूछताछ मे सभी वारदातें कबूल कर ली हैं ।वहीं आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पूछताछ मे यह भी पता चला है कि आरोपी की बहन की शादी हरोली के अंतर्गत आते गांव वालीवाल मे हो रखी है जिस कारण उसका अकसर आना जाना हरोली क्षेत्र से होता रहता था व आरोपी हर रास्ते व पुलिस की कहां कहा नाकावंदी रहती है से भली भांति परिचित था व वारदातो को वडे ही शातिरना तरीके से अंजाम दे रहा था ।  आरोपी की पहचान जतेन्द् कुमार(34)उर्फ मल्ला पुत्र प्यारा चन्द, गांव-बगौरा,डा0व त0-नवांशहर, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश ने जाना वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश कपिला का कुशलक्षेम 

    उप मुख्यमंत्री मुकेश ने जाना वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश कपिला का कुशलक्षेम 

    उप मुख्यमंत्री मुकेश ने जाना वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश कपिला का कुशलक्षेम 

    ऊना/सुशील पंडित :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता  व वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अविनाश कपिला के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। अविनाश कपिला पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और एक हफ्ता पहले मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर घर पहुंचे हैं। मुकेश ने  अविनाश कपिला की हौसला अफजाई की ओर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त  होने की कामना की। ज्ञात रहे कि अविनाश कपिला की पहचान एक सच्चे पक्के कांग्रेस कार्यकर्ता की रही है। वह कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर भी विराजमान रहे हैं। इस अवसर  जिला अध्यक्ष रणवीर राणा और अविनाश कपिला के सपुत्र  ओंकार कपिला भी मौजूद रहे हैं।