Blog

  • जालंधरः इस इलाके में नहर से मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में नहर से मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधरः बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां राज नगर में स्थित नाखा वाले बाग के पास नहर से एक व्यक्ति की लाश मिली है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति इस इलाके का ही रहने वाला है। कहा जा रहा है कि उक्त मृतक ने सुबह शराब का सेवन किया हुआ था। जिसके बाद नशे में धुत होकर वह नहर में गिर गया। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

    वहीं घटना स्थल पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के अधिकारी ने परिजनों को सूचना दे दी है और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाने के लिए ले गई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • दिन दहाड़े सड़क पर गाड़ी रोकर बंदूक के बल पर कारोबारी के कर्मचारियों से लूट, देखें वीडियो

    दिन दहाड़े सड़क पर गाड़ी रोकर बंदूक के बल पर कारोबारी के कर्मचारियों से लूट, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण है प्रगति मैदान टनल में हुई 2 लाख रुपये की लूट। यहां हथियार की नोक पर बदमाशों ने कैब रोककर एक शख्स से दो लाख रुपये लूट लिए। घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4 बदमाश 2 मोटर साइकिलों पर सवार होकर आते हैं और फिर बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    पटेल साजन कुमार नाम के शख्स ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है। 24 जून को वो अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले। उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था। दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब बुक की और रिंग रोड पर गुरुग्राम जाते समय वो प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कैब रोकी और बैग लूट लिया। जिसमें करीब 1.5 से 2 लाख रुपये थे।

    इसके बाद लूट के इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिनदहाड़े हुई ये वारदात, जो दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एक बार फिर उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने लिखा, ‘एलजी को इस्तीफा देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए राह बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें।

    हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाता है।’ पुलिस ने मामले में  आईपीसी की धारा 397 (डकैती, या मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैती) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे शिकायतकर्ताओं, उनके नियोक्ता और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई अंदर का आदमी तो शामिल नहीं था।

  • पंजाब से बड़ी खबरः SGPC ने रद्द किया गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल, धामी का आया बयान 

    पंजाब से बड़ी खबरः SGPC ने रद्द किया गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल, धामी का आया बयान 

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 20 जून को विधानसभा में पारित सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। एसजीपीसी के जनरल हाउस की सोमवार को तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने शिरोमणि कमेटी कार्यालय में मीडिया को बताया कि यह सभा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में पारित सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक 2023 के विषय पर बुलाई गई थी। जिसमें पंजाब सरकार ने श्री हरमंदिर साहिब से मुफ्त गुरबाणी प्रसारण देने का प्रस्ताव पारित किया था। धामी ने कहा कि अगर वे आज झुक गए तो एसजीपीसी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

    एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सीधे तौर पर गुरुद्वारे की व्यवस्था में हस्तक्षेप करते हुए असांविधानिक बिल पारित किया गया है। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। अगर आज सरकार के आगे झुक कर विरोध न किया गया तो एसजीपीसी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। धामी ने कहा कि पंजाब सरकार गुरबाणी प्रसारण को मुद्दा बनाकर सिख संगठन को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि एक्ट में संशोधन के लिए शिरोमणि कमेटी के जनरल हाउस का बहुमत जरूरी है। संसद संशोधन प्रस्ताव को तभी मंजूरी देती है जब इसे जनरल हाउस द्वारा पारित किया जाता है और केंद्र को भेजा जाता है। धामी ने कहा कि अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो हम श्री अकाल तख्त साहिब से मार्च शुरू करेंगे।

    शिरोमणि कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल की आड़ में शिरोमणि कमेटी पर कब्जा करना चाहती है। लेकिन विपक्षी सदस्य भी इस मुद्दे पर एकजुट हैं। किसी भी कीमत पर एसजीपीसी पर सरकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। धामी ने कहा है कि न सिर्फ सीएम मान बल्कि केंद्र को भी किसी तरह का संशोधन करने का अधिकार नहीं है। सिख गुरुद्वारा एक्ट में कोई भी संशोधन केवल शिरोमणि कमेटी की सिफारिश पर ही किया जा सकता है। धामी ने सीएम मान और विधायक बुद्धराम को सिखों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी कहा है।

  • पंजाबः सरकारी बस में महिला और कंडक्टर में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी बस में महिला और कंडक्टर में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    रुपनगरः पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों के साथ महिलाओं के साथ विवाद होने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन सरकारी बसों में महिलाओं के साथ विवाद की वीडियो सामने आ रही है। वहीं अब रुपनगर से एक और विवाद होने का वीडियो सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला ने पैसे देकर पहले टिकट बनवा ली, फिर आधार कार्ड देकर बोली इस पर क्यों नहीं बनाई। महिला बस में कंडक्टर को भला-बुरा कह रही है। इस सारे घटनाक्रम को बस में सवार यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

    कंडक्टर महिला को बस में कह भी रहा है कि माता आपने ही पहले 20 रुपए देकर टिकट बनवा ली। अब आधार कार्ड देकर बोल रही हो कि जब आधार कार्ड मेरे पास था तो पैसे लेकर टिकट कैसे बनाई। बुजुर्ग महिला के बहस करने पर रोडवेज का कंडक्टर सवारियों को भी गवाह बनाता हुआ नजर आ रहा है। वह बस में सवार अन्य यात्रियों से पूछ रहा है कि पहले 20 रुपए टिकट बनाने के लिए किसने दिए थे? इस पर यात्री बोल रहे हैं कि महिला ने खुद ही टिकट के लिए पैसे दिए थे कंडक्टर ने नहीं मांगे थे। लेकिन महिला मान नहीं रही और लगातार बोलती रहती है। बता दें कि हर रोज पंजाब भर में कहीं न कहीं से रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों की मुफ्त की सवारी के साथ बहसबाजी देखने को मिल रही है। 

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, बेटी के शगुन से पहले पिता की मौत

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, बेटी के शगुन से पहले पिता की मौत

    मानसाः जिले के बरेटा में वार्ड नंबर तीन की टोहाना बस्ती के सेवामुक्त सेवादार प्रेम कुमार की बेटी के शगुन से पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसके किरायेदार के 2 लोगों ने अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम कुमार ने उनसे बस स्टैंड क्षेत्र में उन किराएदारों से अपना मकान खाली कराया था। इसी बात से आरोपी रंजिश रख रहे थे। बरेटा पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के साथियों की पहचान नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के बाद ही साथियों का पता चलेगा।

    बरेटा पुलिस को दिए बयान में मृतक प्रेम कुमार की पत्नी चीना रानी ने बताया कि उनके किरायेदार सुरेश कुमार और जगदीश निवासी जुलो जिला फतेहाबाद के साथ किराए को लेकर कुछ लेनदेन बाकी था। उन्होंने बताया कि बेटी के होने वाले शगुन प्रोग्राम को लेकर उन्होंने दस दिन पहले ही इन लोगों से मकान खाली करवाया था। इसके अलावा उनकी उनसे कोई रंजिश नहीं थी। प्रेम कुमार की छोटी बेटी परविंदर रानी का रविवार को संगरूर में शगुन समागम होना था। थाना बरेटा के इंचार्ज बूटा सिंह ने बताया कि मृतक प्रेम कुमार की पत्नी के बयान पर दो किरायेदारों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    बुढलाडा के एसएमओ गुरचेतन प्रकाश ने बताया कि हत्या का मामला होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया है। शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों ने प्रेम कुमार के घर का दरवाजा खुलवाकर मकान में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। खाना खा रहे प्रेम कुमार गोलियां लगने से घायल हो गए। इसके अलावा बेड व अन्य स्थानों पर भी लगी गोलियों के निशान पड़े हैं। गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार को बुढलाडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेम कुमार ने दम तोड़ दिया।

  • पंजाब: पावरकॉम और ट्रांसको में नए डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नियुक्त

    पंजाब: पावरकॉम और ट्रांसको में नए डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नियुक्त

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आज पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड (ट्रांसको) के लिए नए डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नियुक्त किए हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि जसबीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव सुर सिंह तहसील पट्टी जिला तरनतारन को डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पावरकॉम और नेम चंद पुत्र दीप चंद निवासी सरदूलगढ़ जिला मानसा को डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन ट्रांसको नियुक्त किया गया है।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता को मिली लॉरेंस की धमकी, लिखा- तेरी बारी आने वाली है, सिर में ही गोली मारेंगे

    पंजाबः कांग्रेस नेता को मिली लॉरेंस की धमकी, लिखा- तेरी बारी आने वाली है, सिर में ही गोली मारेंगे

    लुधियानाः जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर धमकी मिली है। मंड को ई-मेल पर लॉरेंस गैंग की तरफ से ये धमकी मिली है। मेल में लिखा वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह ‘मंड देख लिया.. जो भी हमारे गुरु के बारे में गलत बोलेगा उसे हम जरूर मारेंगे। अब तेरी बारी है। हम तुझे कभी माफ नहीं करेंगे। तेरा भी टाइम खत्म होने वाला है। तुने बहुत कुछ गलत बोला है। अब तेरे भी सिर में गोली मारेंगें। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। (जय बलकारी)

    गुरसिमरन सिंह मंड ने बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस ई-मेल के बारे भी पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू व अन्य सिक्योरिटी एजेंसियों को सूचित कर दिया है। मंड ने बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात 7 कमांडो और PAP जवान वापस ले लिए हैं। यदि उनके साथ कुछ अनहोनी हुई तो सरकार जिम्मेवार होगी। मंड ने बताया कि बटाला में लगातार 24 घंटे में तीन वारदातें हो चुकी है। पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। देश हित में बोलने वाले लोगों को साजिश के तहत मरवाया जा रहा है।

    मंड ने कहा कि उसने कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिस कारण उसे हर दिन धमकियां मिल रही हैं। वह कट्टरपंथी मानसिकता वाले पुलिसकर्मियों से अपनी सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकता है। सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

  • पंजाब: पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाब: पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः फोकल पॉइंट में आरती स्टील के पास पैट्रोल पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों द्वारा पंप पर देर रात लूट की गई। हालांकि लूट कितने रुपए की हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक पंप पर पेट्रोल भरवाने आए थे। पैट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी द्वारा जब पैसे मांगे गए तो दोनों युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इतने में कर्मचारियों के साथ उनके हाथापाई हो गई।

    इसके बाद दोनों बाइक सवार युवकों ने अपने 5 से 7 साथियों को मौके पर बुलाया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और रॉड से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कर्मचारियों ने केबिन में छिप जान बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन्हें कैबिन से घसीट कर बाहर निकाला। बदमाशों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पंप मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਲੱਗੇ ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਲੱਗੇ ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਫਿੱਡੇ ਤੋਂ ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ। ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਜੇਠ ਨਾਲ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮਾਮੂਲੀ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੀੜਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਜੇਠ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਸਾਡੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਵੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਵਾਲਾਂ ਤੋਂ ਫੜ ਕੇ ਮੇਰੇ ਵੀ ਚਪੇੜਾਂ ਮਾਰੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਉੱਥੇ ਮੇਰੇ ਪੇਟ ਵਿਚ ਵੀ ਲੱਤਾਂ ਮਾਰਿਆ ਪੀੜਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੈਂ ਡਿੱਗ ਪਈ। ਮੈਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਜਾਤੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਅਪਸ਼ਬਦ ਬੋਲੇ ਗਏ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधर: दिन दहाड़े करियाना कारोबारी की हत्या की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर: दिन दहाड़े करियाना कारोबारी की हत्या की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर: बस्ती गुजा मेन बाजार करियाना कारोबारी की हमलावरों ने सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले तीनों हमलावार वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आज सुबह तीन हथियारबंद युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किराना कारोबारी की मौत हो गई। करियाना कारोबारी की पहचान परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। बस्ती गुजा मेन बाजार में बिल्ला करियाणा स्टोर है बताया जा रहा है कि करियाणा कारोबारी बिल्ला रोज सुबह 6:00 बजे दुकान खोलता है। आज सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान पर मौजूद था कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे चाकूओ से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

     बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। चर्चा है कि वारदात लूट के कारण हुई। बताया जा रहा है कि मारने वाले युवक नशेड़ी थे। परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपियों 2500 रुपए की मांग की थी। जिस दौरान दुकानदार ने कहा था कि मैंने अभी दुकान खोली है आपको पैसे कहां से दे दूं। इस दौरान हमलावारों ने बिल्ले पर हमला कर दिया। दुकानदार की आवाज सुनकर परिजन तुरंत भागकर नीचे आए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।