पंजाब: पावरकॉम और ट्रांसको में नए डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नियुक्त

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आज पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड (ट्रांसको) के लिए नए डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नियुक्त किए हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि जसबीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव सुर सिंह तहसील पट्टी जिला तरनतारन को डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पावरकॉम और नेम चंद पुत्र दीप चंद निवासी सरदूलगढ़ जिला मानसा को डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन ट्रांसको नियुक्त किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *