Blog

  • स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के तहत आरएच ऊना में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

    स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के तहत आरएच ऊना में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

    ऊना/ सुशील पंडित : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के नियंत्रण में शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली को  अधीक्षक डॉ रमन कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत रखी गई है।

    इस अवसर पर जन शिक्षा सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि गैर संचारी रोगों का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों का कम होना, तम्बाकू, शराब का सेवन करना, प्रदुषण और सही पोषण न लेना है। उन्होंने बताया कि इन रोगों को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना अति आवश्यक है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय अत्री, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, पूजा कंवर, किरण, पुष्प ज्योति सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः गोइंदवाल जेलकांड में शामिल जेल अधीक्षक समेत 5 पुलिस अधिकारियों को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला

    पंजाबः गोइंदवाल जेलकांड में शामिल जेल अधीक्षक समेत 5 पुलिस अधिकारियों को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला

    अमृतसरः गोइंदवाल जेल में रविवार को हुई गैंगवार के दौरान 2 गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना की हत्या और तीन अन्य के घायल होने के मामले में पुलिस ने बीते दिन सख्त एक्शन लिया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जेल अधीक्षक और 4 अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिन्हें आज खडूर साहिब अदालत ने जमानत दे दी है।

    बीते दिन गिरफ्तार किए गए जेल अधीक्षक  इकबाल सिंह बराड़, अतिरिक्त जेल अधीक्षक विजय कुमार, सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार, एएसआई हरचरण सिंह और एएसआई गुरविंदर सिंह को आज कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड मांगा गया था, लेकिन इस मामले में काफी समय तक चली बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    जिसके बाद दोपहर को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पुलिस की ओर से रिमांड की अर्जी को ठुकरा दिया और पुलिस अधिकारी व कर्मियों को थाने में इन्हें मुचलके पर जमानत लेकर रिहा करने का आदेश दे दिया। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वकीलों ने तर्क दिया कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप जमानती हैं और उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है।

  • 22वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता समपन्न

    22वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता समपन्न

    अंदारौली को वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए किया जाएगा विकसित – विक्रमादित्य सिंह

    ऊना/ सुशील पंडित: अंदौरली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का समापन्न लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए एक बहुत ही गर्व की बात है कि जिला ऊना के अंदौरली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी और कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा पहली बार कैनोईंग, रोईंग व कायकिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जल क्रीड़ा में हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम न होते हुए भी डीजीपी संजय कुंडु ने इस प्रतियोगिता का सफल संचालन किया और नई सोच के साथ एक अच्छी शुरूआत की। 

    उन्होंने कहा कि अंदरौली क्षेत्र में जल क्रीडाओं की काफी संभावनाएं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र को वाटर स्पोर्टस का केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस विभाग की टीम भी तैयार की जाएगी और सरकार द्वारा पूरा-पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा जिसके लिए बजट में भी प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से अंदरौली को वाटर स्पोर्टस के लिए एक नई पहचान मिली है। इस क्षेत्र को स्पोर्टस पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा ताकि युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के साधन भी विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि अंदरौली द्वोत्र को टुरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अंदरौली में खेलों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा ताकि खेल विश्व मानचित्र पर क्षेत्र अपना स्थान बना सके।

    खेल मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि भविष्य में प्रदेश में अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल मैदान विकसित करने पर बल दिया जाएगा ताकि भविष्य के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सके।  चेयरमैन आॅल इंडिया स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड अरविंद कुमार ने खेलों के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस आयोजन समिति का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि अंदरौली के अच्छे वातावरण में वाटर स्पोर्टस गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

    डीजीपी हिमाचल प्रदेश पुलिस संजय कुंडु ने बताया कि अंदरौली में वाटर स्पोर्टस की काफी संभावनाएं है। उन्होंने खेल मंत्री से इस क्षेत्र को वाटर स्पोर्टस एक्टिवीटी के लिए विकसित करने का आग्रह किया ताकि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय की प्रतियोगिताएं संचालित की जा सके।
    रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित इस अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 5 दिवसीय वाटर स्पोर्टस गतिविधिध्यों में देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग लिया जिसमें महिलाओं की 10 टीमों ने भाग लिया। 

    5 दिवसीय आॅल इंडिया जल क्रीडा 2023 के परिणाम इस प्रकार रहे महिला वर्ग की कैनोईंग प्रतियोगिता में आईटीबीपी की टीम विजेता रही जबकि एसएसबी की टीम उप विजेता रही। महिला वर्ग कायकिंग स्पर्धा में एसएसबी विजेता तथा आईटीबीपी उप विजेता रही। इसके अतिरिक्त महिलाओं की रोईंग प्रतियोगिता में आईटीबीपी विजेता जबकि आसाम राइफल्स उप विजेता रही।

    पुरूष वर्ग की कायकिंग प्रतियोगिता में बीएसएफ की टीम विजेता और आईटीबीपी उप विजेता रही। कैनाईंग प्रतिस्पर्धा में बीएसएफ की टीम विजेता और आईटीबीपी की टीम उप विजेता रही। रोईंग प्रतिस्पर्धा में पुरूष वर्ग में पंजाब की टीम विजेता और आईटीबीपी की टीम उप विजेता रही। इस अवसर पर विधायक बंगाणा देवेंद्र भुट्टो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, इंस्पेक्टर जनरल जहूर हैदर जैदी, चैथी बटालियन बनगढ़ के डीआईजी विमुक्त निरंजन, एसपी अर्जित सेन के अतिरिक्त ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष, रामआसरा, प्रवक्ता विजय डोगरा, सुरिंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने साधा अमृतपाल सिंह पर निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने साधा अमृतपाल सिंह पर निशाना, देखें वीडियो

    पठानकोटः सिक्किम हादसे में शहीद हुए ओंकार सिंह के घर आल इंडिया एंटी टेरीरिस्ट फ्रंट के चेयरमेन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पहुंचे । पिछले साल सिक्किम में जवानों का ट्रक पलटने के कारण 16 जवान शहीद हो गए थे। उनमें से ही एक जवना औंकार सिंह हल्का भोआ के गांव का रहने वाला था।ओंकार सिंह आटलरी रेजिमेंट में बतौर नायक सूबेदार तैनात थे जो 23 दिसम्बर को शहादत का जाम पी गए थे। मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने शहीद औकार सिंह के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ दुख सांझा किया।  

    यहां पर मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने पंजाब के हालातों के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अमृतपाल सिंह पर भी बोलते हुए कहा कि खालिस्तान की बात करने वाले देश द्रोही हैं । इस बारे में बात करते हुए बिट्टा ने कहा कि अमृत पाल कुछ दिन पहले ही लोगो के सामने आया है और वो खालिस्तान की बात कर रहा है उन्होंने कहा कि ये लोग जो खालिस्तान की बात कर रहे है ये देश द्रोही है उन्होंने कहा कि सिख भाईचारे को किसी से खतरा नही है। जो बात कर रहा है इन लोगो को किसी ओर से नही इनको अपनो से खतरा है और जो अमृतसर में जी-20 रद होने की चर्चा की बात चल रही है इसका बड़ा कारण भी अमृतपाल है। 

  • गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसा एक व्यक्ति, दूसरे का टूटा पैर

    गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसा एक व्यक्ति, दूसरे का टूटा पैर

    चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर-29 में गैस सिलेंडर में आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसका दूसरा साथी आग से बचने के लिए खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित एक मकान में 2 व्यक्ति गोलगप्पे व अन्य सामान बनाने का काम कर रहे थे। यहां अचानक 5 किलो के छोटे व्यवसायिक गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान 25 वर्षीय सुनील की छाती बुरी तरह झुलस गई।

    वहीं अमर नाम का शख्स बचने के लिए खिड़की से कूद गया। उनके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। यह घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल आग से कमरे को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल सेक्टर-32 में भर्ती करवाया गया।

  • मजदूरों को हक दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगेः उप्पल

    मजदूरों को हक दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगेः उप्पल

    चंडीगढ़/प्रवेशः आम आदमी पार्टी नेता रंजीत उप्पल आज,  मोरनी खंड वन विभाग के तहत काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों से मिलने के लिए पहुंचे। जानकारी देते हुए रंजीत उप्पल ने बताया कि मोरनी खंड वन विभाग के तहत कार्यरत लगभग 350 दिहाड़ी मजदूर ऐसे है, जो वन विभाग में ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करते हैं। तीन- चार वर्ष बीत चुके हैं, इनको अभी तक भविष्य निधि (प्रोविडेंट फंड) नहीं मिला।

    उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा, रूपलाल, लालसिंह, बलवंत सिंह,परमेश्वर दत्त और अन्य कई मजदूरों ने अपना दुखड़ा बयान करते हुए बताया कि, कई मजदूर तो ऐसे हैं जिन्हें काम करने के उपरांत दिहाड़ी नहीं मिली। इसको लेकर संबंधित ठेकेदार से बातचीत की। ठेकेदार ने आश्वासन दिलाया कि अधिकारियों से बात करके उनके खाते में भविष्य निधि की राशि जल्द ही ट्रांसफर कर दी जाएगी, और जो मजदूरी बाकी है उसका भी निपटारा जल्दी ही कर देंगे।

    रंजीत उप्पल ने वहां मौजूद दिहाड़ी मजदूरों को आश्वासन दिलाया कि यदि उनकी मजदूरी और भविष्य निधि की राशि ना प्राप्त हुई तो इसको लेकर वह उपायुक्त से मिलेंगे और लिखित रूप में उनके संज्ञान में समस्या को लेकर आएंगे। इस मौके पर उनके साथ बड़ी शेर से डॉ लज्जाराम अत्री, पंच प्रतिनिधि कमल किशोर, जीवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, गौरव शर्मा, आप नेता ईश्वर सिंह कैप्टन अमरजीत सिंह,पंडित विश्वनाथ मौजूद रहे।

  • पंजाबः कार से अवैध शराब की पेटियों सहित चालक काबू

    पंजाबः कार से अवैध शराब की पेटियों सहित चालक काबू

    चंडीगढ़/प्रवेशः पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से सप्लाई की जा रही शराब को जब्त किया है। टीम ने अवैध शराब की कुल 46 पेटियां चंडीगढ़ के फेज-2 से जब्त की हैं। इन पेटियों में विभिन्न ब्रांड की शराब थी और ये हिमाचल नबर की एक कार में रखीं हुईं थीं। वहीं इस कार्रवाई में टीम ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हरियाणा के जिला पंचकूला के रहने वाले बलविंदर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के फेज-2 में यह अवैध शराब पकड़ी गई है। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार को सुबह करीब साढ़े 7 बजे फेज-2 के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब एएसआई राजेश कुमार फेज-2  पहुंचे तो सूचना मिली कि हिमाचल नंबर की एक कार में शराब की पेटियां मौजूद हैं जो कि अवैध रूप से सप्लाई की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल एक्शन मोड में आए उस कार को धर दबोचा 

    बता दें कि, टीम ने जब कार को रोका और पूछताछ की तो आरोपी बलविंदर पहले आनाकानी करता दिखा। हालांकि, बाद में टीम ने कार की चेकिंग करते हुए अवैध शराब की 46 पेटियां जब्त कर लीं। इस दौरान जब टीम ने बलविंदर से शराब का कोई लाइसेंस/परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा पाया। जिसके बाद टीम ने मामले में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कारवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः स्कूल के युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    पंजाबः स्कूल के युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    लुधियानाः जनकपुरी इलाके में सोमवार को स्कूल के छात्रों और कुछ बाहरी युवकों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र सौरव ने बताया कि हमला करने वाले युवक उसकी बहन से मिनी रोज गार्डन में छेड़छाड़ करते थे।

    उसकी बहन को हमलावरों ने कुछ दिन पहले सड़क पर रोका था। बहन ने घर आकर परिवार के सदस्यों को पूरी घटना की जानकारी दी। सौरव ने बताया कि इसी रंजिश के कारण तीन से चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले स्कूल के बाहर उसके साथ मारपीट की। उसके कुछ साथी छड़वाने आए तो उन्हें भी पीटा।

    हमलावरों से अपना बचाव करने के लिए उन्होंने भी एक युवक को पीटा है। मारपीट की ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वहीं इलाका निवासी राजन ने कहा कि इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती। अकसर गली में शरारती लोग घूमते रहते हैं, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

  • पंजाबः गोइंदवाल जेलकांड को लेकर मूसेवाला के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः गोइंदवाल जेलकांड को लेकर मूसेवाला के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    तरनतारनः गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार के बाद अब उसकी वीडियो के वायरल होने पर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की प्रतिक्रिया आ गई है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने इस घटनाक्रम को सरकार का फेलियर बताया है। इतना ही नहीं, सरकार को स्पष्ट कहा है कि अगर पंजाब नहीं संभल रहा तो हाथ खड़े कर देने चाहिए।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि उन्होंने गोइंदवाल साहिब जेल की वीडियो देखी है। इस वीडियो में बदमाशों के हौंसले देखो। वीडियो में दिनदहाड़े कत्ल किया गया। इसके बाद बदमाश गालियां निकाल रहे हैं और जेल में हुए कत्ल की जिम्मेदारियां ले रहे हैं। सरकार को और कानून को टिच समझ रहे हैं, जैसे कह रहे हों, करो क्या करते हो।

    इससे बड़ा सरकार का फेलियर क्या हो सकता है। अगर आपके (AAP सरकार) के हाथों में कुछ नहीं है तो हाथ खड़े कर दो। अपने आप गवर्नर राज लग जाएगा या कुछ और हो जाएगा। राज्य को चलाने के लिए कोई ना कोई तो हल होगा ही।

  • पी.जी.कॉलेज ऊना में एनसीसी कंपनी यूनिट ऊना ने अग्निवीर योजना पर दी जानकारी

    पी.जी.कॉलेज ऊना में एनसीसी कंपनी यूनिट ऊना ने अग्निवीर योजना पर दी जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना मे विभिन्न अवधियों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को अग्निवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस में विशेष रूप से सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हमीरपुर हवलदार अ.एस.चौधरी , हवलदार बी.एस चौहान तथा एनसीसी ऊना की ओर से सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार विनोद कुमार , कार्यवाहक शिव कुमार , एनएसएस कार्यवाहक डॉ  राजेंद्र , ए.एन.ओ. मोनिका खन्ना , एस.यू.ओ. धीरज धीमान, यू.ओ. कंचन, सार्जेंट दविदर, कैडेट अरूण कौशल आदि मौजूद रहे। इस में कॉलेज मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ – साथ एनसीसी कैडेटस , एनएसएस के स्वयंसेवकों को योजना के प्रति कुछ अहम बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए बताया गया और देश की रक्षा के लिए बढ़-चढ़ कर सेना मे शामिल होने की बात कही गई।