Blog

  • कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन  संविधान, भारतीय न्यायपालिका के खिलाफ: भाजपा

    कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन  संविधान, भारतीय न्यायपालिका के खिलाफ: भाजपा

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार ने राहुल गांधी के मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को भारत के संविधान और भारतीय न्यायपालिका के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कानून द्वारा की गई कार्रवाई उनके बड़े भोलेपन और दूसरों को अपमानित करने के कारण हुई है और यही काम अब अन्य कांग्रेसी भी कर रहे हैं।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के मामले पर कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय न्यायपालिका और कानून पर जिस तरह की टिप्पणियां की हैं वह अपने आप में शर्मनाक हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के संविधान के तहत इससे पहले भी जिन नेताओं ने गलत किया उनके साथ कानून सम्मत कार्रवाई अमल में लाई गई है चाहे फिर वह लालू प्रसाद यादव रहे हो या कोई और नेता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को कानून से भी ऊपर बताने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के मंदिर संसद, भारत के संविधान और भारत की न्यायपालिका का अपमान है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा देश के पिछड़े और दलित लोगों का अपमान करने का काम किया। अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणियां पूरा देश सुन चुका है और कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का अपमान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। अब जब कांग्रेस के नेताओं को उस अपमान का दंड मैंने लगा है तो कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर ड्रामा करने में लगे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक कानून के दायरे में आता है चाहे वह राहुल गांधी हो या कोई और सामान्य व्यक्ति। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कभी भी देश का भला नहीं सोचा अपितु हमेशा गांधी परिवार की चाटुकारिता में ही समय बिताते रहे हैं। अब भी केवल मात्र गांधी परिवार की चाटुकारिता के चक्कर में कांग्रेसी देश के संविधान और कानून को नीचा दिखाने का दुस्साहस कर रहे हैं।

  • ऊना के बहडाला में चोरों ने पुलिस बनकर दिया लूट को अंजाम

    ऊना के बहडाला में चोरों ने पुलिस बनकर दिया लूट को अंजाम

    ऊना/सुशील पंडित : चोरियों से परेशान ऊना निवासीयों को अब लुटेरों का डर भी सताने लगा है। शनिवार रात को ऊना के गांव बहडाला में चार शातिर चोर खुद को पुलिस वाला बताकर एक घर में घुसे। मां बेटी को बंधक बनाया और लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे बहडाला गांव के वार्ड 8 में रहने वाली नीलम के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। जब दरवाजा खटखटाने वालों से पूछा कि कौन हो तो उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया। उस वक्त घर में नीलम और उसकी माता अकेले थे। दरवाजा खोलते ही चारों जबरन अंदर घुस आए।

    नीलम ने आधी रात को आए बिन बुलाए मेहमानों से जब पहचान पत्र दिखाने को कहा तो उन्होंने पहले बुजुर्ग मां के कानों के झुमके उतार लिए। मां बेटी समझ चुकी थीं कि उनके घर लुटेरे आ चुके हैं। विरोध करने पर लुटेरों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर की अलमारियां खंगालते हुए उन्होंने दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और एक सोने का सेट चुरा लिया। ढाई घंटे वह घर में उत्पात मचाने के बाद रात लगभग 2:30 बजे मां बेटी को घर के एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। दोनों की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को शिकायत की। मामले की पुष्टि करते हुए ऊना एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि लूटपाट और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तालाश में है।

  • गुपचुप तरीके से दो बच्चों की मां ने रचाई दूसरी शादी

    गुपचुप तरीके से दो बच्चों की मां ने रचाई दूसरी शादी

    अचानक दूसरे पुरुष के साथ वरमाला में नजर आई

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट के घनारी गांव के एक शख्स ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने गुपचुप तरीके से दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली है। पति ने गगरेट थाने में दी शिकायत में लिखा है कि 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति पत्नी में कोई झगड़ा या मनमुटाव भी नहीं था मगर अचानक एक दिन उसकी पत्नी गायब हो जाती है और सोशल मीडिया पर उसकी दूसरी शादी की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट के घनारी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि एक दिन सुबह उसकी पत्नी ने कहा कि वह ऊना किसी काम से जा रही है। उसके बाद वह सीधे बंगाणा अपने माइके चली जाएगी। मगर दूसरे दिन सुबह पत्नी का कॉल आया कि वह अब कभी घर नहीं लौटेगी। उसने दूसरी शादी कर ली है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी से उसे दो बच्चे भी हैं। बेटी 12वीं और बेटा 9वीं में पढ़ता है। दोनों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी किसी पुरुष के बहकावे में आकर घर छोड़ चली गई है। पति और पुलिस अपने अपने स्तर पर महिला की तालाश कर रहे हैं। फिलहाल उनका कोई पता नहीं चल पाया है। सबूत के नाम पर महिला की दूसरे पुरुष के साथ वरमाला पहने कुछ तस्वीरों के अलावा कोई अन्य सुराग पति के पास नहीं है।  महिला के मिलने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

  • पंजाब : खराब फसलों का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान, देखें वीडियो 

    पंजाब : खराब फसलों का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान, देखें वीडियो 

    मोगा: सीएम भगवंत सिंह मान ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि कारण खराब हुई फसलों का मोगा जिले के सब डिवीजनल निहाल सिंह वाला के गांव खाई पहुंचकर जायजा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त गेहूं के प्रति एकड़ 15 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि किसानों को सात दिन के भीतर विशेष गिरदावरी पूरी कर 5 अप्रैल तक मुआवजा जारी कर दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गेहूं की तैयार फसल को नुकसान हुआ है, जिसके चलते विशेष गिरदावरी कराने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं के अलावा बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों और पशुओं की रिपोर्ट प्राप्त कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में बैठकर जायजा लेते थे। मान ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं, वह किसानों का दर्द अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए मैं आज यहां किसानों की समस्याएं सुनने आया हूं।

  • हाईराइज फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    हाईराइज फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से संडे को एक दहलाने वाली खबर सामने आई, रविवार सुबह घरों में नवरात्रि की पूजा की रही थी। इसी बीच, यहां स्थित गौर सिटी 5th एवेन्यू सोसाइटी के एक हाईराइज फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया और सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। बताते हैं कि सोसाटी के फ्लैट में अचानक भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया वहीं इसके बाद आनन-फानन में सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

    जानकारी मिली है कि सोसाइटी के जी ब्लॉक में प्रदीप कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से सोसाइटी से बाहर गए हुए थे वहीं उनकी बेटी व पत्नी भी किसी काम से घर से बाहर निकली थीं और फ्लैट पर ताला लगा था इसी बीच आग लगने की घटना सामने आई।

    फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। आग लगने की खबर प्रदीप कंबोज के पड़ोसियों ने फोन पर दी जिसके बाद वो जैसे तैसे अपने फ्लैट पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था और वो अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को तबाह होते देखते रह गए। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सोसायटी के लोगों ने अग्निशमन उपकरणों की सहायता से समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा और भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था। आग लगने वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से फ्लैट में रखा इलेक्ट्रिक उपकरण फर्नीचर के सामान के साथ कपड़े भी जल गए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे के करीब गौर सिटी सोसाइटी के 5 एवेन्यू सोसाइटी में आग लगने की सूचना मिली जिस समय आग लगी परिवार के लोग फ्लैट से बाहर गए हुए थे शुरुआती जांच में घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष भी दिवाली के दिन इस अपर्टमेंट की 17 वीं मंज़िल में आग लग गई थी 

  • जानें आपकी लिपस्टिक आपके बारे में क्या कहती है!

    जानें आपकी लिपस्टिक आपके बारे में क्या कहती है!

    हम जो भी ऑउटफिट पहनते हैं उसी के हिसाब से अपनी लिपस्टिक का रंग चुनते हैं लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि हमारी लिपस्टिक हमारे व्यक्तित्व को दर्शाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर महिलाऐं लाल और गुलाबी रंग की लिपस्टिक्स का इस्तेमाल क्यों करती हैं यां फिर कईं बार सिर्फ लिप ग्लॉस की एक लेयर ही क्यों लगाती हैं? इससे आपकी भावनाओं और विशेषताओं के बारे में बहुत कुछ ब्यान होता है।

    चाहे आपका गो-टू शेड रूबी रेड हो यां एक सुंदर ब्रिक रेड, यह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहता है बजाय इन शेड्स से जुड़ी अनुचित रूढ़िवादिता के बारे में। जो लोग अक्सर लाल रंग की लिपस्टिक शेड्स को चुनते हैं, वह भावुक और रचनात्मक होते हैं। वह ध्यान का केंद्र बनना पसंद करते हैं। ऐसे लोग बेहद आत्मविश्वासी और बोल्ड होते हैं। गहरे लाल रंग परिष्कार का संकेत देते हैं और आपको लक्ष्य-उन्मुख व्यक्ति दर्शाते हैं।

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो महिलाऐं न्यूड शेड्स की लिपस्टिक्स चुनती हैं उन्हें स्पॉटलाइट में रहना पसंद नहीं होता। हलाकि ऐसी महिलाऐं अगर आपसे घुल मिल जाएँ तो यह बहुत भरोसेमंद दोस्त साबित होती हैं।न्यूड शेड्स इस बात का भी संकेत देते हैं कि इसे इस्तेमाल करने वाले के शरीर में कोई दिखावटी या ओटीटी बोन नहीं होती। वे देखभाल करने वाले और नरम स्वभाव के होते हैं  लेकिन फिर भी चाह रखते हैं कि उन्हें गंभीरता से लिया जाए।

  • नशे में गालियां देने वाले पर केस दर्ज

    नशे में गालियां देने वाले पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के गांव रायपुर मैदान की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर नशे की हालत में गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतो देवी पत्नी साधू राम ने अपने पड़ोसी सोमनाथ सिंह पुत्र वतन चंद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि शनिवार देर शाम नशे की हालत में सोमनाथ हमें गालियां देने लगा। उसके बाद उसने मारपीट की और भविष्य में देख लेने की धमकी देकर उसके परिवार को डराता रहा। बंगाणा पुलिस थाने में सोमनाथ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

  • Mann Ki Baat में नारी शक्ति पर बोले पीएम मोदी, जानें क्या कहा

    Mann Ki Baat में नारी शक्ति पर बोले पीएम मोदी, जानें क्या कहा

    नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ में नारी शक्ति के योगदान के बारे में बात करते हुए कहा कि ये नवरात्रि का समय है, शक्ति की उपासना का समय है। आज, भारत का जो सामथ्र्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। हाल-फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने आए हैं। आपने सोशल मीडिया पर, एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को जरूर देखा होगा। सुरेखा एक और कीर्तिमान बनाते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।

    फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा, जिनकी डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ ने इस महीने की शुरूआत में ऑस्कर पुरस्कार जीता, का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ”इस महीने निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने अपने डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया।”

    भाभा परमाणु अनुभाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट बहन ज्योतिर्मयी मोहंती ने भी देश के लिए एक और उपलब्धि दर्ज की है। ज्योतिर्मयी को रसायन विज्ञान और रसायन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आईयूएसी से एक विशेष पुरस्कार मिला है। इस साल की शुरूआत में, भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वल्र्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।

    राजनीति में महिलाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”राजनीति को देखें तो नागालैंड में एक नई शुरूआत हुई है। नागालैंड में 75 साल में पहली बार दो महिला विधायक अपनी जीत के साथ विधानसभा पहुंची हैं। उनमें से एक को नागालैंड सरकार में मंत्री भी बनाया गया है, यानी पहली बार राज्य के लोगों को महिला मंत्री मिली है।”

    मोदी ने भारतीय सेना के कैप्टन शिवा चौहान का भी जिक्र किया, जो सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने प्रसारण में अंगदान और सौर ऊर्जा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

  • Shubman Gill को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान, कही दिल की बात

    Shubman Gill को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान, कही दिल की बात

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन इनों आई.पी.ऐल. लीग की तैयारियों में जुटे हैं। धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे और जल्द ही वह टीम के ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसमें अपने निजी जीवन से लेकर क्रिकेटिंग करियर और टीम इंडिया में वापसी पर बेबाकी से जवाब दिया। इसके अलावा शुभमन गिल को लेकर भी धवन ने खुलकर बात जिन्होंने वनडे में उनकी जगह ली है।

    शुभमन को लेकर जब धवन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शुभमन ने जिस तरह का खेल दिखाया उसके कारण भारत की वनडे में टीम में उनकी एंट्री हुई। शुभमन ने इतना अच्छा खेल दिखाया कि अगर मैं खुद सिलेक्टर्स होता तो अपनी जगह उसे टीम में लेता।’

    उन्होंने कहा, ‘शुभमन काफी अच्छा कर रहा है और इसे स्वीकार करना चाहिए। हालांकि मैं मौकों के लिए तैयार हूं। खिलाड़ियों के लिए मौके हमेशा रहते हैं। कभी भी मैजिक हो सकता है। मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहा हूं।’

    बता दें कि शिखर पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरे थे। हालांकि इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला और भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा। इससे पहले वह वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टीम की कप्तानी भी कर चुके थे और कहा जा रहा था कि वह टीम वनडे विश्व कप में टीम इंडिया के रणनीति में शामिल हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ਤੇ ਆਸ਼ਕੀ ਕਰਨੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ਤੇ ਆਸ਼ਕੀ ਕਰਨੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੁੜੀ ਬਣ ਮੈਸਿਜ ਕਰ ਬੁਲਾਇਆ ਮੁੰਡਾ, ਫਿਰ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਦੇਸ਼ ਅੰਦਰ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਜਿਥੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚੰਗੇ ਕੰਮ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਅੱਜ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ ਨੇ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਆਸ਼ਕੀ ਕਰਨ ਦਾ ਇੱਕ ਜਰੀਆ ਬਣਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਕਈਆ ਨੂੰ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਦਾ ਪਿਆਰ ਪਾਰ ਲਗਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਕੁੱਟ ਵੀ ਪਵਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਆਸ਼ਕੀ ਕਰਨੀ ਐਨੀ ਮਹਿੰਗੀ ਪਈ ਕਿ ਕੁੱਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਲੜਕੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ਤੇ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਦੇ ਅਕਾਊਂਟ ਤੋਂ ਮੈਸਿਜ ਆਉਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਉਸਨੂੰ ਮੈਸਿਜ ਕਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਾਜ ਵਾਲਾ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਮਿਲਣ ਲਈ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ, ਪਰ ਉਸਨੂੰ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਮੈਸਿਜ ਮੁੰਡਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਦ ਉਹ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਉਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਕੁੱਝ ਲੜਕਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਤੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲੜਕੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏ. ਐਸ.ਆਈ. ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਹੁਣ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ। ਕਿ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਥੇ ਉਸਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਜੋ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਾਉਣਗੇ ਉਸਦੇ ਤਹਿਤ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।