Blog
-

1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती/धात्री महिलाओं, 6 वर्ष तक के बच्चों को किया जा रहा लाभान्वित
ऊना/सुशील पंडित : महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष आयु तक के 18,255, 3 से 6 वर्ष आयु तक के 5,670 बच्चों को विशेष पोषण कार्यक्रम, 5,670 बच्चों को पूर्वशाला शिक्षा तथा 7,243 गर्भवती/धात्री महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं का हर माह फाॅलोअप करना सुनिश्चित करें संरक्षण अधिकारीमहिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के बारे में महिलाओं को जानकारी होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से महिलाओं की रक्षा के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 बनाया गया है। इस अधिनियम के तहत नियुक्त संरक्षण अधिकारियों को इस अधिनियम के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए तथा अपने कार्यक्षेत्र में घरेलू हिंसा का कोई भी मामला आने पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से सम्बन्धित जो भी मामला आए हर माह उस मामले का फाॅलो अप सुनिश्चित करें इससे पिडिता का मनोबल भी बढेगा और उसे एहसास होगा कि उसकी सुनवाई हो रही है। और इस प्रकार के मामलों की पुनरावृति भी न हो उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2023 तक घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के 253 मामले प्राप्त हुए जिसमें 170 मामलों में संरक्षण अधिकारियों द्वारा काउंसलिग की गई।वन स्टोप सेंटर के तहत पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही त्वरित सहायता सभी प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए जिला में वन स्टोप सेंटर बनाया गया है। जिसके माध्यम से गत वित्तीय वर्ष के दौरान 30 पीड़ित महिलाओं को जरूरी मदद प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं के लिए मेडिकल जांच व उपचार की व्यवस्था, आपात स्थिति में रहने-खाने की सुविधा, सेंटर में कानूनी सलाह के लिए वकील भी उपलब्धता के साथ-साथ ही पीड़ित महिला एवं बालिका को मनोवैज्ञानिक परामर्श और काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि किसी भी पीड़ित महिला को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाने हेतु सेंटर को दूरभाष नम्बर 01975 225844 सूचित करें। यह सेंटर 24 घंटे सातों दिन सेवाएं प्रदान करता है।बैठक में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, अनैतिक तस्करी अधिनियम 1956 और हिमाचल प्रदेश विवाह पंजीकरण अधिनियम 2006 पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि सीडीपीओ, सुपरवाईजर और आंगनबाडी कार्यकर्ता सम्बन्धित पंचायतों में इन अधिनियमों के बारे में नियमित रूप से जागरूक कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में विभागीय पोषण कार्यक्रमों के सभी बिन्दुओं की प्रगति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा, उपनिदेशक कृषि विभाग कुलभूषण धीमान, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी आनंदी शैली,एसएवीई एनजीओ से राजेश शर्मा, डाईट देहलां के प्रधानार्चा राकेश अरोड़ा, डाॅ रिचा कालिया, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, समस्त बीडीओ और सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
कर्नाटकः राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहां नई सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद ही सिद्धारमैया सरकार ने पहली बार प्रशासनिक अफसरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि जारी आदेश में सिद्धारमैया सरकार द्वारा कई अफसरों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से जारी सूची में प्रदेश में पदस्थ कई बड़े अफसरों का नाम भी शुमार है। वहीं अब कर्नाटक में हुई इस बड़ी प्रशासनिक फेरबदल के बाद ये खबर सुर्खियों में है। सिद्धारमैया सरकार की ओर से जारी प्रशासनिक अफसरों के तबादले के आदेश की कॅापी देखिए।

बता दें कि कर्नाटक में हाल ही में चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारी थी। जीत के फौरन बाद कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान देखने को मिली थी, जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। कनार्टक में नई सरकार बनने के बाद सिद्धारमैया सरकार का प्रशासनिक अफसरों के तबादले का सबसे बड़ा फैसला है। इस आदेश के जारी होने के बाद कई अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया जाएगा। इसमें कई बड़े अफसरों का नाम भी शुमार है।

बता दें कि इस खबर से जुड़ी अन्य अपडेट भी लगातार जारी की जा रही हैं। हालांकि सरकार की तरफ से ये फैसला क्यों लिया गया है, इसके पीछे की मंशा क्या है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मगर बता दें कि सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर हुए 10 IAS अफसरों में निगम कमिश्नर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों का नाम भी शामिल है, जिसके बाद अब कर्नाटक में हुई इस बड़ी प्रशासनिक फेरबदल के बाद ये खबर सुर्खियों में है।
-

पंजाबः गायक Sharry Mann और Karan Aujla को धमकी देने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, जांच में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक शैरी मान और करन औजला को धमकी देने वाले गैंगस्टर जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दविंदर बंबीहा गैंग के सदस्य को पंजाब की एजीटीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शंभु बार्डर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज थे। आरोपी होशियारपुर जिले का रहने वाला है। इसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करके गायक शैरी मान और करन औजला को जान से मारने की धमकी दी थी।
जिसके बाद दे एजीटीएफ की टीम लगी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक करके आरोपी को शंभु बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने बताया है कि कल इस आरोपी ने गायकों के घर के बाहर गोली भी चलानी थी। पुलिस ने बताया कि जस्सा होशियारपुरिया अपना ग्रुप था और यह कौशल चौधरी ग्रुप के साथ मिला हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग की हुई थी। आरोपी को पता था कि दोनों गायक विदेश में है और वहीं पर उनके घर के बाहर फायरिंग करनी थी। इस दौरान आरोपी ने गैंगस्टर के साथ तैयारी कर ली हुई थी।

-

पंजाबः मां ने बच्चे के गले में रसी डाल कर पेड़ के साथ बांधा, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः दुनिया में मां का दर्जा सबसे उपर होता है लेकिन ज़िला फिरोज़पुर के कस्बा गुरुहरसाहय से मां ने अपने बच्चे के गले में रस्सी डालकर पेड़ से बांधने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस दंपति की शादी 6 साल पहले हई थी और इसका पति दिहाड़ीदार है। इसके पति को शराब पीने की भी आदत है। दोनों पति-पत्नी का आपस मे शराब की लत के कारण झगड़ा रहता है कई बारी इनके झग़डे के कारण पंचायत भी बैठ चुकी है।
बीते दिन उसकी बीवी तंदूर पर रोटिया सेक रही थी और बच्चा बार-बार तंदूर के पास जा रहा था बीवी ने बाप से बच्चे को पकड़ने को कहा तो पति ने कहा की संभाल सकती है तो संभाल ले नही तो मेरी तरफ से तंदूर में फेंक दे। इतना सुनने के बाद बच्चे की मां ने बच्चे को पेड़ से बांध दिया और बाप बच्चे को बचाने की बजाय उसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद थाना गुरुहरसाहिय में इस दंपति के खिलाफ आई पी सी 341 323और 75 जवाईनल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे को उनके नाना नानी को सौप दिया है।
-

पंजाब से बड़ी खबरः AAP विधायक के काफीले से 2 की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो
फरीदकोटः आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी से मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की मौत हो गई। उक्त हादसा फरीदकोट की सादिक रोड पर हुआ बताया जा रहा है। बाइक सवार युवक जब यहां से गुजर रहे थे तो विधायक की गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। मृतक फ़रीदकोट के गांव झोटीवाला के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पायलट का चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि यह पायलट वाहन विधायक को लेने जा रहा था तभी हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फरीदकोट विधायक गुरदित सेखों भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर लाश रखकर धरना लगा दिया है। लोगों ने विधायक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है।
-

पंजाबः जीरकपुर के गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोहालीः पंचकूला पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में एसीपी क्राईम अरविन्द कम्बोज नें डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला में मोटरसाईकिल गैंग खुलासा के सबंध में प्रैस कान्फ्रैंस आयोजित की गई ।
जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला इन्सपेक्टर निर्मल सिह व उसकी टीम को मोटरसाईकिल चोरी करनें वाली गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग ने मोटरसाईकिल चोरी की करीब 16 वारदातों को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र सुनील वासी चण्डीगढ इन्कलेव पीर मुच्छला जीरकपुर पंजाब तथा जगजीत सिंह पुत्र दरवारा सिंह वासी फेस-11 मौहाली पंजाब हाल चण्डीगढ इन्कलेव पीर मुच्छला जीरकपुर पंजाब के रुप में हुई ।
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम नें गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 13 जून को दोनो आरोपियो को चण्डीगढ मन्दिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था जिन आरोपियो को 2 दिन का पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ की गई । पुछताछ के दौरान आरोपियो से मौहाली, पंचकूला में की गई करीब 16 वारदातो को खुलासा हुआ था। दोनो आरोपी प्रोफेशनल स्टडी बैकग्राउंड से है जिनमें से एक व्यकित एलएलबी की पढाई तथा दुसरा एमबीए की पढाई करते थे, यह व्यकित नशे इत्यादि का सेवन करते थे जो अपनें नशे की आपूर्ती करनें के लिए मोटरसाईकिल चोरी की वारदातो को अन्जाम देते थे । इन आरोपियो को पंचकूला की दो वारदातो में शामिल करके न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है और आगे अन्य मामलों में प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर आगामी कानूनी कार्र्वाई की जायेगी ।
-

पंजाब से बड़ी खबरः AAP विधायक के काफीले से बाइक की टक्कर में 2 की मौत
फरीदकोटः आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी से मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की मौत हो गई। उक्त हादसा फरीदकोट की सादिक रोड पर हुआ बताया जा रहा है। बाइक सवार युवक जब यहां से गुजर रहे थे तो विधायक की गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। मृतक फ़रीदकोट के गांव झोटीवाला के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पायलट का चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि यह पायलट वाहन विधायक को लेने जा रहा था तभी हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फरीदकोट विधायक गुरदित सेखों भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर लाश रखकर धरना लगा दिया है। लोगों ने विधायक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है।

-

जालंधरः बाइक सवार व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर
जालंधर/वरुणः करतारपुर के नजदीक गांव घुमयारा के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान अशोक रॉय पुत्र सेवक रॉय निवासी हरगोबिंद कालोनी करतारपुर के रूप में हुई है। अशोक ने बताया कि वह शटरिंग का काम करता है। इसी के सिलसिले में वह काम के लिए घर से जा रहा था। वहीं जब वह गांव घुमयारा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिस दौरान वह घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अशोक के परिजनों को दे दी है।
-

जालंधरः कपूरथला चौक पर लुटेरे सोने की चेन लूटकर हुए फरार, देखें Live
जालंधर, वरुण/हर्षः कपूरथला चौक में दिन दिहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान आरती के रूप में हुई है। आरती ने बताया कि वह मिट्ठापुर रोड की रहने वाली है। वह किसी काम के सिलसिले से आई थी, जहां बाइक सवार लुटेरे उसकी 2 तोले की चेन छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।
हैरानी की बात यह है कि जहां वारदात हुई है वहीं सामने कुछ दूरी पर पुलिस कर्मी तैनात है। इसके बावजूद लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जब मीडिया कर्मी वहां पर पहुंचे तो उन्हें देखकर उक्त पुलिस कर्मी वहां पर आ गया। जब पुलिस कर्मी से लूट की वारदात को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें खुद वारदात के बारे में कुछ पता नहीं चला।
पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में जब थाना 2 की पुलिस से शिकायत की गई। तो पुलिस कर्मी ने उन्हें यह कहकर फोन काट दिया कि आप थाने आ जाओ और वहां पर शिकायत दर्ज करवा दो। बता दें कि आधा घंटे से अधिक समय हो गया है। पुलिस कर्मी अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। अगर पुलिस कर्मियों का यही रवैय्या रहेगा तो लुटेरों को हौंसले अपने आप ही बुलंद होगे।
-

जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में हुई खूनी झड़प, उतरी पगड़ियां, कई घायल, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः भोगपुर में वार्ड नंबर 6 में गुरु नानक नगर स्थित संक्राति के मौके आज गुरुद्वारा साहिब में गुरमत प्रचार दौरान झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान लगंर हाल में गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी के साथ व्यक्तियों की झड़प हो गई। इस लड़ाई के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया। इस दो गुटों में हुई झड़प में कई घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए काला बकरा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला गुरुद्वारा प्रबंधक के प्रधान ग्रंथी को बदलने का है। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच यह विवाद कई दिनों से चल रहा है। जिसके चलते आज गुरुद्वारा साहिब में दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान हेड ग्रंथी सिंह की पगड़ी भी उतरी गई और केसों पर भी हाथ डाला गया है।
वहीं दूसरी पक्ष के लोग भी इस हमले में घायल हुए है। इस मामले को लेकर भोगपुर पुलिस के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सिविल रिपोर्ट सामने आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।