Home Punjab>Rupnagar पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी और सोने के आभूषण ले हुए फरार, देखें वीडियो

पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी और सोने के आभूषण ले हुए फरार, देखें वीडियो

0

बटाला : जिले में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं और इसी के चलते बीती रात शहर के अंदरुनी मोहल्ले में चोरी की वारदात हुई। वहीं घर की मालकिन शरणजीत कौर ने बताया कि रात को चोर खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस आए। वही पहली मंजिल में वह और उसका बेटा सो रहे था और उन्हें रात में कुछ पता नही लगा और सुबह ही उनकी नींद खुली।

वीडियो देखने के लिए link पर click करें

जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और लॉकर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है चोरों ने उन्हें बेहोश कर दिया था। मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने चोरी की सूचना थाने में दी थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here