Home Punjab>Rupnagar पंजाब : गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक गंभीर घायल देखें वीडियो

पंजाब : गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक गंभीर घायल देखें वीडियो

0

गुरदासपुर : काहनूवान रोड पर गांव कोठे स्थित साहिब बंदगी आश्रम के पास दूसरी तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को बचाने के चक्कर में गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई। जिससे किसान को काफी चोट आई। जानकारी देते हुए ट्रॉली चला रहे रंजीत सिंह ने बताया कि वह दीनानगर के पास झबकरा से ट्रॉली में गन्ना लादकर अफगाना मिल में ले जा रहा था। जब वह श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव कोठे के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से टक्कर से बचने के लिए उन्होंने ट्रॉली को सड़क के कच्चे किनारे पर ले लिया, लेकिन भारी वजन के कारण तभी संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई।

जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ट्रॉली का निचला रिम और ट्रैक्टर का स्पैंडल टूट गया है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि जिस स्विफ्ट कार को बचाने के लिए उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाया, उसके ड्राइवर ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और कार भगा ले गया। जबकि दूसरी तरफ से एक बड़ा टिप्पर भी आ रहा था और ज्यादा नुकसान हो सकता था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन सावधानी और शांति से चलाएं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here