Home Punjab>Rupnagar पंजाब: रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

पंजाब: रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

0

गुरदासपुर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर जिले की तहसील बटाला की बाजवा कालोनी, गौंसपुरा के रहने वाले राजस्व पटवारी मनीष कुमार को 8000 रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त राजस्व कर्मचारी को गुरदासपुर के गाँव हरदोचन्दे के निवासी शमशेर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई।

शिकायत की पड़ताल के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायत की पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त मुलजिम ने शिकायतकर्ता के राजस्व रिकार्ड में बैंक की तरफ से जारी NOC की एंट्री करवाने के लिए 10,000 रुपए की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया है कि उक्त मुलजिम ने पहले भी 1500 रुपए नकद ले लिए थे और दो किश्तों में 6500 रुपए ट्रांसफर किये गए।

इस जांच के बाद मुलजिम पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलेंस थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उसे अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here