Home Punjab>Rupnagar पंजाब : 200 रुपये की लेन देन पर युवक की बेरहमी से हत्या, देखे वीडियो

पंजाब : 200 रुपये की लेन देन पर युवक की बेरहमी से हत्या, देखे वीडियो

0

गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के गांव जोड़ी कलां के युवक की मामूली रकम की खतिर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोडू मसीह पुत्र तरसेम मसीह उम्र 34 वर्ष निवासी जोड़ी कलां। जालंधर में एक ढाबे पर काम करता था। वह  अपने गांव आता-जाता रहता था। 

बताया जा रहा है कि वह अवैध शराब का कारोबार करने वाले मसीह के साथ शराब पीने गया और 200 रुपए के भुगतान को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान शराब कारोबारी और उसकी पत्नी ने तेजधार हथियारों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के शव को नाले में फेंक दिया। जिसकी जानकारी उसके साथ आए सुक्खा मसीह ने परिजनों को दी। 

इस संबंध में परिजनों ने तुरंत थाना डेरा बाबा नानक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें उचित न्याय नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते आज उन्होंने गांव जोड़ी कलां निवासियों को साथ लेकर डेरा बाबा नानक थाने के सामने धरना लगा दिया। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here