Home Punjab>Rupnagar पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

0

बटाला : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुंडरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है।

मृतक की उम्र करीब 26 साल है। मृतक के हाथ पर एसपी सहित 786 लिखा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस बटाला के एएसआई सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पुंडरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मृतक की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here