Home Punjab>Rupnagar पंजाबः Truck Drivers में विवाद के दौरान चली गोली, मौ’त, देखें वीडियो

पंजाबः Truck Drivers में विवाद के दौरान चली गोली, मौ’त, देखें वीडियो

0
पंजाबः Truck Drivers में विवाद के दौरान चली गोली, मौ’त, देखें वीडियो

गुरदासपुर : जिले में एफसीआई गोदाम में गेहूं उतारने के उतारने के लिए ट्रक लगाने को लेकर ट्रक चालकों का आपस में विवाद हो गया। झड़प के दौरान एक पक्ष ने आढ़ती को बुलाया। जिसने मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष के ड्राइवर पर गोली चला दी, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव अलुणा निवासी मक्खन पुत्र बाऊ मसीह अपने ट्रक पर गेहूं लोड करके पठानकोट रोड पर मिल्क प्लांट के पास स्थित एफसीआई के गोदाम पर आया था। इसी दौरान दूसरे ड्राइवर का ट्रक उसके ट्रक से टकरा गया। जिस पर मामूली झड़प के बाद दोनों चालकों ने आपसी सहमति से गाड़ियां पार कर ली, लेकिन एक पक्ष के चालक ने अपने आढ़ती हरपाल सिंह उर्फ साजन को बुला लिया। जो 2 गाड़ियों पर आए और मक्खन से बहस करने लगे।

इसी दौरान हरपाल सिंह उर्फ साजन ने ट्रक चालक मक्खन मसीह पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मक्खन मसीह की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आढ़तियों की 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एफसीआई गोदाम के बाहर धरना दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आढ़तियों के वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। डीएसपी मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here