Home Punjab>Sangrur पंजाबः सब्जी मंडी में व्यक्तियों पर हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV 

पंजाबः सब्जी मंडी में व्यक्तियों पर हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV 

0

पटियालाः सनौर रोड स्थित सब्जी मंडी में देर रात हमलावारों द्वारा सोए हुए व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया गया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए है। वहीं मामले की जानकरी देते हुए मंडी के दुकानदारों ने बताया कि सनौर रोड स्थित सब्जी मंडी में देर रात मंडी के गेट को तोड़कर कुछ लोग अंदर घुस गए। इस दौरान हमलावारों ने एक दुकान पर सोए हुए कुछ लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित लोगों ने कहा कि देर रात 10 से 12 लोग दुकान के अंदर आ गए।

इस दौरान हमलावारों ने जमकर तोड़फोड़ की। वहीं हमलावारों ने तेजधार हथियारों के साथ उन पर हमला कर घायल कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ हमलावर दुकान में आए और उन्होंने कोई चीज उन पर फेंकी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  मौके पर पहुंचे थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। घटना में दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here