Home Punjab>Sangrur पंजाबः आप को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए धर्मवीर गांधी

पंजाबः आप को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए धर्मवीर गांधी

0

पटियालाः लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं के जोड़तोड़ का सिलसिला लगातार जारी है। आज डाॅ. धर्मवीर गांधी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। उन्हें प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने पार्टी में शामिल किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मेरे आदर्श की पार्टी नहीं थी और कांग्रेस में आना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 का चुनाव आम चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश की दिशा तय करेंगे।

बता दें कि डॉ. गांधी ने 2014 के चुनाव में परनीत कौर को हराया था और 2019 में एक अलग पार्टी भी बनाई थी। बता दें कि गांधी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे नवां पंजाब पार्टी के संस्थापक भी हैं। पटियाला से उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है हालांकि पहले उन्होंने कहा था कि बढ़ती उम्र और उनकी सेहत इजाजत नहीं देती है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here