Home Punjab>Sangrur पंजाबः 11 दिन बाद मिला मॉडल दिव्या पाहुजा का श’व, देखें वीडियो

पंजाबः 11 दिन बाद मिला मॉडल दिव्या पाहुजा का श’व, देखें वीडियो

0

पटियालाः गैंगस्टर गर्लफ्रेंड और मॉडल दिव्या पाहूजा हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने 11 दिन बाद दिव्या के शव को बरामद कर लिया है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में दिव्या पाहुजा का शव मिला है। फतेहाबाद के टोहाना के पास से पुलिस ने शव को बरामद किया है। आज सुबह से पटियाला की एनडीआरएफ टीम और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ था।

बता दें कि बस स्टैंड परिसर के पास होटल में दिव्या की हत्या 2 जनवरी को उसके साथी व होटल मालिक अभिजीत ने की थी। गोली मारकर हत्या के बाद शव को बीएमडब्ल्यू कार में डालकर यहां से अभिजीत के साथी बलराज और रवि ठिकाने लगाने ले गए। सेक्टर-14 थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बीएमडब्ल्यू कार तो पटियाला बस स्टैंड परिसर में खड़ी मिली लेकिन वहां से बलराज और रवि कैब पकड़ आगे कहीं निकल गए थे।

दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उन्होंने दिव्या शव नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद से क्राइम ब्रांच की दो टीमें दिव्या के शव को ढूंढ रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने दिव्या के शव को हरियाणा के फतेहाबाद से बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here