Home Punjab>Sangrur पंजाबः  बस स्टैंड पर चली गोलियां, मचा हड़कंप

पंजाबः  बस स्टैंड पर चली गोलियां, मचा हड़कंप

0

पटियालाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं नए बस स्टैंड पर अब गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बस स्टैंड पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 नौजवानों द्वारा युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। इस दौरान पीड़ित युवक के साथी ने अपने बचाव के लिए गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा कुल 5 से 7 फायर किए गए। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार 2 गुट आपस में लड़ रहे थे, लड़ाई में नौजवानों के बीच गोलियां चल गई। हालांकि गोली चलने से कोई भी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल मारपीट में घायल युवक को पुलिस की हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मारपीट और गोलियां चलाने के मामले में पूछताछ की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here