Home Punjab>Sangrur पंजाबः स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास खेलने के बहाने ले जाकर बच्चे से किया कुकर्म, मामला दर्ज

पंजाबः स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास खेलने के बहाने ले जाकर बच्चे से किया कुकर्म, मामला दर्ज

0

पटियालाः भादसों रोड पर बसे सिद्धूवाल गांव के पास से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां में 11 साल के बच्चे के साथ 2 लड़कों ने मिलकर कुकर्म कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दर्ज एफआईआर के अनुसार 11 फरवरी को पड़ोसी आरोपियों ने खेलने के बहाने बच्चे को स्कूटी पर बिठा लिया। शाम के चार बजे घर से निकले यह दोनों आरोपी अपने गलत इरादे को अंजाम देने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिद्धूवाल के पीछे पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने की वीडियो भी बनाई, जिसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो परिवार तक पहुंची तो बच्चे ने सच्चाई बता दी और पुलिस को कंप्लेंट कर दी गई।

देर रात पुलिस ने इस घटना को लेकर अमृत सिंह व उसके दोस्त रवि के खिलाफ मामला  दर्ज कर दिया है लेकिन दोनों आरोपी फरार है, जिन्हें अरेस्ट करने के लिए पुलिस की रेड जारी है। यहां पर इन दोनों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया, जिसकी वीडियो आरोपी रवि ने बनाई थी। बच्चे को धमकी देकर चुप करवाने के बाद इसे घर छोड़ दिया लेकिन इस कुकर्म की वीडियो वायरल कर दी। वायरल वीडियो की वजह से इन दोनों आरोपियों की करतूत का पर्दाफ़ाश हुआ था। केस की जांच करने वाली एएसआई बिक्रम खान ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों के घर पर तुरंत रेड की थी लेकिन आरोपी फरार मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here