Home Punjab>Sangrur Punjab News : तेजधार हथियार से व्यक्ति की काटी गर्दन, जाने मामला

Punjab News : तेजधार हथियार से व्यक्ति की काटी गर्दन, जाने मामला

0
Punjab News : तेजधार हथियार से व्यक्ति की काटी गर्दन, जाने मामला
संगरुर : तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव नागरा में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे सुलरघराट के एक व्यक्ति की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी सुलरघराट के तौर पर हुई है। मृतक के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा गुरप्रीत खेती करता था।

Highlights:

 तेजधार हथियारों से बेरहमी से व्यक्ति का कत्ल  गर्दन काट कर की हत्या मृतक करता था खेती का काम वह गांव नागारे से मिट्टी की ट्रॉली भरकर गांव गुजरां जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके ट्रैक्टर पर चढ़कर उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए संगरूर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते पटियाला हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत की हत्या करने वाला सुलरघराट के पास मौडां गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने हत्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर जल्द ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here