Home Punjab>Sangrur पंजाबः लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सासंद परनीत कौर का आया बयान 

पंजाबः लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सासंद परनीत कौर का आया बयान 

0

पटियालाः भाजपा नेत्री परनीत कौर ने चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। उन्‍होंने कहा कि अगर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर लड़ना चाहूंगी। साथ ही उन्‍होंने बताया क‍ि वह पटियाला से चुनाव लड़ने की इच्‍छुक हैं। उन्‍होंने आगे बताते हुए कहा कि पटियाला मेरा घर है तो मैं यहीं से चुनाव में खड़ा होना चाहूंगी। परनीत ने आगे कहा कि हालांकि इसका फैसला बीजेपी आलाकमान करेगा।

परनीत कौर पटियाला की शाही सीट पर कांग्रेस से 4 बार सांसद रही हैं। अब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी पिछले 25 साल से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। अब उन्‍होंने अपनी उम्‍मीदवारी को लेकर फिर से पटियाला से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here