Home Punjab>Sangrur Punjab News: National Highway पर पलटी सवारियों से भरी PRTC की Bus, देखें वीडियो

Punjab News: National Highway पर पलटी सवारियों से भरी PRTC की Bus, देखें वीडियो

0
Punjab News: National Highway पर पलटी सवारियों से भरी PRTC की Bus, देखें वीडियो
भवानीगढ़: संगरूर में पीआरटीसी की बस पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर भवानीगढ़ के पास सवारियों से भरी पीआरटीसी की बस पलट गई है, जिसमें करीब 20 से 21 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह बस पटियाला से बठिंडा जा रही थी, हादसे के वक्त इसमें करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें 20 से 21 सवारियां बुरी तरह से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस जब पास के हनी ढाबे पर पहुंची तो अचानक सड़क पर एक टैंकर आ गया। जिससे टक्कर से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है।

पलटी सवारियों से भरी PRTC की Bus, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here