Home Punjab>Sangrur पंजाबः मेेले के दौरान झूला टूटने से मचा हड़कंप

पंजाबः मेेले के दौरान झूला टूटने से मचा हड़कंप

0

पटियाला : जिले में मेले के दौरान चलता झूला टूटने से हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड में लगे मेले में झूला टूटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार पटियाला के आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड में मेले के दौरान मनोरंजन के लिए झूला लगाया गया था। जब लोग झूले लेने के लगे तो अचानक झूला टूट गया। उसमें सवार लोगों में 2 महिलाए घायल हो गई। उनकी उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचनी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल के परिजन कुंदन गोगिया ने बताया कि घटना करीब नौ बजे की है। गनीमत झूला ज्यादा ऊंचा नहीं था जिससे अन्य लोग बच गए। गोगिया ने बताया कि इस हादसे में उनकी बेटी और बहू घायल हो गई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर जिले के दुलचिके गांव में एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां मेले में झूला झूलते समय 3 बच्चों के गले में टूटी रस्सी फंस गई। इससे तीनों बच्चे नीचे गिर गए थे। झूला हादसा यहीं नहीं रुका, झूले की चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महज तीन सेकेंड में 50 फीट की ऊंचाई से झूला गिर गया थी। उस दौरान उस झूले में 30 लोग सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here