Home Punjab>Sangrur पंजाबः कांग्रेस के कार्यक्रम में पार्टी प्रधान और उम्मीदवार के खिलाफ हुई नारेबाजी

पंजाबः कांग्रेस के कार्यक्रम में पार्टी प्रधान और उम्मीदवार के खिलाफ हुई नारेबाजी

0

पटियालाः कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर पार्टी से नाराज होकर नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। वहीं कुछ उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने पर अन्य नेताओं में विरोध पाया जा रहा है। वहीं पटियाला में डॉक्टर धर्मवीर गांधी को टिकट देने के बाद पार्टी में लगातार विरोध हो रहा है। इसी के चलते आज कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग और डाॅ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ नारे लगाये गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर राजा वाड़िंग पर हल्ला बोल दिया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज के द्वारा राजपुरे में आयोजन किया गया था, जहां कार्यक्रम खत्म होते ही नारेबाजी शुरू हो गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डाॅ. धर्मवीर गांधी को टिकट मिलने का विरोध हुआ और राजा वाडिंग के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here